back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आजम खान और इरफान सोलंकी के बीच 2 घंटे की मुलाकात, सपा नेता ने कहा- ‘मेरी तरह तू भी लुटा है बहार में’

सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने बुधवार को वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात की। इस मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में सियासी चर्चाओं को जोर पकड़ लिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। लंबी जेल यात्रा के बाद जमानत पर रिहा पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी ने बुधवार (29 अक्टूबर) को रामपुर में वरिष्ठ सपा नेता आजम खान से मुलाकात की। दोनों नेताओं की बैठक में पार्टी और क्षेत्रीय राजनीतिक मामलों पर चर्चा हुई, जिससे सपा में सक्रियता और रणनीति को लेकर चर्चा गर्म हो गई।

इरफान सोलंकी अपनी विधायक पत्नी नसीम सोलंकी के साथ रामपुर पहुंचे और वरिष्ठ सपा नेता आजम खान से लगभग दो घंटे तक मुलाकात की। बैठक में पार्टी और क्षेत्रीय राजनीति को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत हुई।

इरफान सोलंकी का शायरी के जरिए स्वागत 

आजम खान ने इरफान सोलंकी का शायरी के जरिए स्वागत किया और कहा, “आए गुले फसूला लगा लूं तुझे गले, मेरी तरह से तू भी लूटा है बहार में।” उन्होंने इस दौरान कहा कि बाहर हुए लोगों से मिलना हमेशा अच्छा लगता है, जो दिल को छू लेने वाला पल बन गया।

आजम खान ने पत्रकारों से कहा कि इरफान के पिता से उनके अच्छे रिश्ते थे। जब पूछा गया कि क्या यह राजनीतिक मुलाकात थी, तो उन्होंने जवाब दिया कि इरफान से उनके पारिवारिक संबंध हैं, लेकिन जब दो राजनीतिक व्यक्ति मिलते हैं, तो सियासी चर्चा होना स्वाभाविक है।

मुलाकात के बाद क्‍या बोले इरफान सोलंकी 

कानपुर की सीसामऊ सीट से पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने मुलाकात पर कहा कि उनका और आजम खान का पारिवारिक संबंध है। उन्होंने कहा, “कहिए कि हम दोनों सिक्के के दो पहलू हैं। हम पर भी जुल्म हुआ और उन पर भी।”

मुलाकात के मकसद पर इरफान सोलंकी ने कहा कि वे बस परिवार से मिलने आए थे। इसी मौके पर दोनों ने एक-दूसरे का हाल-चाल जाना और दुआएं मांगी, ताकि कोई भी दुश्मन भी ऐसा कठिन दौर न देखे।

लंबे समय के बाद जेल से रिहा हुए इरफान सोलंकी 

इरफान सोलंकी ने कहा कि उनकी दुआ है कि आजम खान साहब की सेहत ठीक रहे, क्योंकि वह सपा की जान हैं। बता दें कि, सीसामऊ के पूर्व विधायक इरफान को जून पिछले साल आगजनी के मामले में सात साल की कैद की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हुई। उपचुनाव में उनकी पत्नी नसीम सोलंकी ने जीत हासिल की।

करीब 33 महीने जेल में रहने के बाद इरफान सोलंकी 30 सितंबर को महाराजगंज जेल से जमानत पर रिहा हुए थे। इससे पहले, सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को 23 सितंबर को सीतापुर जेल से 23 महीने की कैद के बाद जमानत मिली थी। उन पर 100 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड होते ही रिंकू सिंह की मंगेतर सांसद प्रिया सरोज ने Meta से लगाई मदद की गुहार, पूछा- क्या कोई मदद कर...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उन्होंने एक सस्पेंड...
spot_img

Latest Stories

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵