back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोविड काल में विधायक से सहयोग न मिलने पर नाराज पीड़ित जन्मदिन मनाने पर भड़के

वाराणसी,03 मई (हि.स.)। वाराणसी में नियंत्रण के बाहर हो चुके कोरोना संक्रमण से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पीड़ित मरीजों के परिजन जिला प्रशासन के अफसरों के साथ जन प्रतिनिधियों से भी लगातार मदद की गुहार लगा रहे है। कोई सुनवाई न होने पर लोग सोशल मीडिया के जरिये मदद की गुहार लगाने के बाद विधायकों और जन प्रतिनिधियों पर भड़ास निकाल अब उन पर बरस रहे है। इसी तरह सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर वाराणसी कैंट भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव के जन्मदिन मनाने की तस्वीर पर एक यूजर मनीषा मेहरोत्रा ने जमकर भड़ास निकाली। मनीषा ने लिखा कि अभी अपना जन्मदिन मना लो विधायक साहब…. ईश्वर अगर है और मेरी आह में ताकत है तो तुम्हें कभी ईश्वर माफ नहीं करेगा। अपनी मां के निधन से दुखी मनीषा ने लिखा कि एक ही फोन करना था। शायद इससे मेरी मां को आईसीयू में जगह मिल जाती और उसकी जान बच जाती। महिला ने बीएचयू के चिकित्सकों को निशाने पर लेकर कहा कि ये अपने पेशे को शर्मसार कर रहे है। महिला ने विधायक को याद दिलाया कि जब आपकी मां डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव चुनाव लड़ती थी तो मेरी मां उनके साथ गांव-गांव शहर में प्रचार करती थी। महिला ने बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम का जिक्र कर कहा कि यही हाल रहा तो यूपी भी हारोगे। बताते चले विधायक भी कोरोना संक्रमित होकर अपने घर में ही इलाज करवा रहे है। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Advertisementspot_img

Also Read:

Jackie Shroff : चॉल से निकलकर बॉलीवुड के बने सुपरस्‍टार, जानें एक्शन हीरो ‘जैकी श्रॉफ’ की संघर्षभरी कहानी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । 'जग्गू दादा' के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने हिंदी सिनेमा जगत में एक अलग पहचान...
spot_img

Latest Stories

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...