गोरखपुर, 02 अप्रैल (हि.स.)। बड़हलगंज पुलिस ने पास्को एक्ट में निरुद्ध एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। यह पहले से ही कई मामलों में वांछित था। इस पर स्थानीय थाना में कई मुकदमे के साथ पाक्सो एक्ट में निरुद्ध है। इसकी पहचान अंजनी पुत्र लोधू, निवासी करवनिया, थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर के रूप में पहचान हुई है। पुलिस ने इसे अम्बेडकरनगर तिराहा से शुक्रवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजबीर सिंह यादव, हेड कांस्टेबल अरशद हुसैन और जितेन्द्र यादव शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार/आमोद




