back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लाइसेंसी शस्त्रधारकों से 80 प्रतिशत कारतूस के खोखे जमा कराये जायें- डीएम

बांदा, 19 फरवरी (हि.स.)।आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत जनपद के शस्त्र विक्रेताओं की बैठक में जिला मजिस्ट्रेट बांदा आनन्द कुमार सिंह ने कहा कि गृह विभाग के शासनादेश के अनुसार क्रय किये गये कारतूसों के दुरुपयोग को रोकने के लिये क्रय करते समय लाइसेंसी से 80 प्रतिशत कारतूस के खोखे अनिवार्य रूप से जमा कराये जायें। उन्होंने कहा कि 01 जनवरी, 2020 से अब तक लाइसेंस धारियों द्वारा क्रय किये गये कारतूसों की सूचना शीघ्र उपलब्ध कराये, सूचना देते समय शस्त्र विक्रेता स्वयं भौतिक सत्यापन करने के बाद की सूचना उपलब्ध करायें। साथ ही जो भी शस्त्र विक्रेता का लाइसेंस नवीनीकरण नहीं है, वो शीघ्र नवीनीकरण करा लें। जिला मजिस्ट्रेट बांदा के द्वारा सेफ कस्टडी को चुस्त दुरूस्त रखने के कठोर निर्देश दिये गये। सेफ कस्टडी में जमा करने वाले शस्त्रों की सूचना प्रत्येक दिन शाम को व्हाटसअप के द्वारा तथा साप्ताहिक सूचना विवरण पत्र के माध्यम से देने के निर्देश दिये। उन्होंने शस्त्र विक्रेताओं को चेतावनी देते हुए आगाह किया गया कि किसी भी विक्रेता के द्वारा नियमों के उल्लघंन करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा निर्धारित सीमा से अधिक कारतूस न बेचने के निर्देश दिये गये।बैठक में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा, नगर मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्ता सहित समस्त शस्त्र विक्रेता उपस्थित रहें। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵