back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उप्र : बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे का 47 प्रतिशत कार्य पूरा

– यमुना और बेतवा नदी पर पुलों का तीव्र गति से चल रहा निर्माण लखनऊ, 06 मार्च (हि.स.)। यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने शनिवार को बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य की आज समीक्षा की। इस बैठक में निर्माण कम्पनियों से सम्बन्धित अधिकारियों के अलावा यूपीडा के अन्य अभियन्ता सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। परियोजना का अब तक लगभग 47 प्रतिशत भौतिक कार्य सम्पन्न हो चुका है, परियोजना में पड़ने वाली यमुना और बेतवा नदी पर पुलों का तीव्र गति से निर्माण चल रहा है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि यमुना नदी पर बन रहे पुल का निर्माण सबसे कम समय में पूरा करके देश में यूपीडा रिकाॅर्ड स्थापित करेगा। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए गए कि आरओबी तथा आरई पैनल निर्माण के काम में तेजी के साथ स्ट्रक्चर्स से संबंधित काम में शीघ्रता लाई जाए, उन्होंने टोल प्लाजा निर्माण के काम में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। श्री अवस्थी ने मिट्टी के शेष बचे हुए कार्य को तेजी के साथ करने और परियोजना के अन्तर्गत पड़ने वाले यूटिलिटी शिफ्टिंग के कार्यो को भी शीघ्रता से किए जाने हेतु निर्देशित किया, इसके साथ ही टेक्निकल आडीटर, अथाॅरिटी इंजीनियर एवं पीआईयू को गुणवत्ता की जांच लगातार करने के निर्देश दिए, ताकि परियोजना का कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ कराया जा सके। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे परियोजना की कुल लम्बाई 296 किलोमीटर है तथा वर्तमान में इस परियोजना की कुल भौतिक प्रगति लगभग 47 प्रतिशत पूर्ण कर ली गई है। श्री अवस्थी ने बताया कि बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर हो रहा है और सभी फ्लाई ओवर पर तीव्रता से कार्य कराया जा रहा है। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे के प्रभारी मुख्य अभियन्ता मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि एक्सप्रेसवे के निर्माण में विभिन्न ईपीसी काॅन्टैक्टर्स द्वारा सर्विस रोड एवं अन्य कार्य भी प्रगति पर है।बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे में अब तक क्लीयरिंग एण्ड ग्रबिंग का कार्य 97 प्रतिशत और मिट्टी का कार्य 82 प्रतिशत से अधिक पूर्ण कर लिया गया है। कुल 818 में से 490 स्ट्रक्चर्स यानि आधे से अधिक का कार्य भी पूरा किया जा चुका है। एक्सप्रेसवे पर 04 रेलवे ओवर ब्रिज, 14 दीर्घ सेतु, 06 टोल प्लाजा, 07 रैम्प प्लाजा, 268 लघु सेतु, 18 फ्लाई ओवर तथा 214 अण्डरपास का निर्माण कराया जायेगा। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे 04 लेन चौड़ा (6 लेन में विस्तारणीय) तथा संरचनाएं 06 लेन चौड़ाई की बनायी जायेंगी। एक्सप्रेसवे के एक ओर 3.75 मीटर चैड़ाई की सर्विस रोड स्टैगर्ड रूप में बनाई जायेगी जिससे परियोजना के आस-पास के गांव के निवासियों को एक्सप्रेसवे पर सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके। हिन्दुस्थान समाचार/संजय

Advertisementspot_img

Also Read:

मार्च 2027 से दिल्ली से कटरा जाने में लगेंगे सिर्फ 6 घंटे, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे को लेकर आया अपडेट

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अगले साल मार्च 2027 से दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए केवल 6 घंटे का...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...