back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वाहनचालकों के लिए अप्रैल से परिवहन विभाग की 17 सेवायें होगी फेसलैस: परिवहन आयुक्त

जयपुर, 24 मार्च (हि.स.)। शासन सचिव व परिवहन विभाग के आयुक्त रवि जैन ने दावा किया कि वाहन संचालकों के लिए परिवहन विभाग की 17 सेवायें अप्रैल में फेसलैस हो जाएगी। वाहन संचालक परिवहन कार्यालयों में नहीं जाकर घर बैठे ही इन सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। जैन ने बुधवार को फेसबुक पर लाइव सेशन के जरिये प्रदेश की जनता के प्रश्नों का जवाब देते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन 17 सेवाओं में लर्निंग लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूवल, डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस के पते में बदलाव, अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट की समस्याऎं, वाहन का हस्तांतरण, मोटर वाहन के लिए अस्थायी रजिस्ट्रेशन, फुल बिल्ड बॉडी मोटर वाहन का रजिस्ट्रेशन, डुप्लीकेट सर्टिफिकेट, एनओसी, ऑनरशिप ट्रांसफर का नोटिस, अधिकृत ड्राइवर के लिए ट्रेनिंग आवेदन सहित अन्य सेवायें ऑनलाइन ही उपलब्ध हो जाएगी। जैन ने बताया कि ऑनलाइन सेवाएं लेने के दौरान तकनीकी समस्या पर विभाग के तकनीकी निदेशक श्रीपाल यादव और सिस्टम एनालिस्ट (संयुक्त निदेशक) रोहिताश्व मीणा के लैंडलाइन दूरभाष नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। परिवहन आयुक्त ने सेशन में वाहन चालकों से 31 मार्च तक बकाया कर में शास्ति की छूट लेकर कर जमा कराने की अपील भी की। परिवहन आयुक्त ने बताया कि बकाया कर जमा नहीं करना अपराध है। इसमें चल-अचल संपति जब्त की जा सकती है। इसलिए वाहन संचालक वाहनों से संबंधित सभी बकाया करों को 31 मार्च तक जमा कराकर छूट का फायदा भी ले सकते है। संभाग स्तर पर भी परमिट कराया जा सकता है। एमनेस्टी योजना में जमा करों से अभी तक 50 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हो चुका है। जैन ने बताया कि जयपुर स्थित जगतपुरा परिवहन कार्यालय में ऑटामैटिक लाइसेंस ट्रेक बन चुका है। अब प्रदेश के 30 जिलों में भी जल्द बनायें जाएंगे। परिवहन आयुक्त ने बताया कि विभाग हर जिले में ट्रैफिक पार्क बनाएगा। इसमें हर उम्र वर्ग के लोगों को यातायात से संबंधित जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि वाहन संचालक अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाकर मानवीय अपराध से बचें। अगली कैबिनेट मीटिंग में मोटर वाहन उपनिरीक्षक भर्ती को लेकर निर्णय होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पुराने वाहनों पर हाई-सिक्योरिटी प्लेट का मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। इस दौरान वाहन चालकों को अन्य राज्यों में आवागमन में समस्या ना उठानी पड़े। इसके लिए दूसरे राज्यों को पत्र लिखा जा चुका है। उन्होंने बताया कि नाबालिग के वाहन चलाने पर 25 हजार, बिना लाइसेंस के 5 हजार और एंबुलेंस को रास्ता नहीं देने पर 1000 रुपये का जुर्माना है। इस दौरान जैन ने विभिन्न प्रकार के टैक्स, छूट, योजनाओं, फिटनेस सेंटर स्थापित करने संबंधित गाइडलाइंस और नवाचारों के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर अतिरिक्त परिवहन आयुक्त आर. सी. यादव ने बताया कि दिव्यांगजनों को 8 लाख रुपये की कीमत तक के वाहनों पर कर की छूट दी जाती है। इसमें वाहन दिव्यांगजन के अनूकूल होना चाहिए। इस सम्बंध में सभी जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

ओला, उबर और रैपिडो ड्राइवर्स की देशव्यापी हड़ताल 7 फरवरी को, जानिए क्‍या है मांगे?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ओला, उबर और रैपिडो जैसी ऐप आधारित कैब सर्विसेज के ड्राइवर्स ने 7 फरवरी 2026 को देशभर में...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵