back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोटा में क्ष51 हजार घरों का सर्वे, 217 कोविड संदिग्धों को दी दवाई

कोटा, 16 जून (हि.स.)। कोरोना और मौसमी बीमारियां डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनियां की रोकथाम के लिए चिकित्सा विभाग की और से चलाए गए डोर-टू-डोर सर्वे के तहत बुधवार को भी को विभाग की 1325 टीमों ने करीब 51345 घरों का सर्वे किया। इस दौरान कोविड जैसे लक्षण और आईएलआई वालेे 217 सदस्य मिले, जिन्हें इलाज के लिए 5 दिन खुराक की दवाईयों के किट दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भूपेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि दवाइयो की मात्रा और उसे लेने का समय लिखी एक स्लीप भी साथ में दी जा रही है। साथ ही ग्रह एकांतवास दिनचर्या व डाइट पर्चा और ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल सुधार संबधी प्रोनिंग विधि की विस्तृत जानकारी वाले पर्चे भी दिए गए। इस दौरान घर के लोगों का थर्मल स्केनर से तापमान व पल्स ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल भी जांचा गया। सर्वे में मिले हाई रिस्क ग्रुप के 60 व्यक्तियों को नजदीकी अस्पताल में दिखाकर परामर्श लेने की हिदायत दी गई। वहीं, टीमों ने घरों के अन्दर और आस-पास के क्षेत्रों में 83824 जल स्रातों को चेक कर 157 को उपचारित किया। इस दौरान कोरोनो और मौसमी बीमारियों से बचाव रोकथाम संबधी जागरुकता के पर्चे भी बांटे। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...