back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RJ Election: अशोक गहलोत ने किया कॉलेज छात्रों को लैपटॉप देने का वादा, कहा- राज्य में ईडी कुत्तों से ज्यादा…

RAJASTHAN ELECTION: अशोक गहलोत ने राजस्थान में दोबारा कांग्रेस की सरकार आने पर कॉलेज छात्रों को लैपटॉप देने के साथ छत्तीसगढ़ की तर्ज पर राजस्थान में भी गोधन गारंटी योजना लागू करने का ऐलान किया।

जयपुर, (हि.स.)। राजस्थान में दो दिन पहले झुंझुनूं में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से प्रदेशभर की महिलाओं को दोबारा सरकार बनने पर दो गारंटी का ऐलान करने के बाद पांच अन्य गारंटियां दे दी गईं। उन्होंने राजस्थान में दोबारा कांग्रेस की सरकार आने पर कॉलेज छात्रों को लैपटॉप देने के साथ छत्तीसगढ़ की तर्ज पर राजस्थान में भी गोधन गारंटी योजना लागू करने का ऐलान किया।

छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गोधन गारंटी होगी लागू- गहलोत

गहलोत ने किसानों के लिए छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गोधन गारंटी लागू कर गाय का गोबर दो रुपये किलो खरीदने, छात्रों के लिए सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में एडमिशन के लिए लॉटरी की जरूरत लागू नहीं कर सभी को एडमिशन देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हम इंग्लिश मीडियम स्कूलों की तर्ज पर इंग्लिश मीडियम कॉलेज भी शुरू करेंगे। उन्होंने युवाओं के लिए हर कॉलेज में स्टूडेंट को एडमिशन के साथ ही लैपटॉप या टैबलेट देने की गारंटी दी। इसके अलावा आपदा पीड़ितों के लिए प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान में पीड़ित परिवार का 15 लाख तक का बीमा करवाने की गारंटी देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि चुनावों में कर्मचारियों को लुभाने के लिए उन्होंने कहा कि राज्य में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने की शुरुआत इसी बजट से की गई है, अब ओपीएस गारंटी कानून लाने का वादा किया।

ईडी कुत्तों से ज्यादा घर-घर घूम रही है

राजस्थान में ईडी के छापों पर गहलोत ने कहा कि कितने दुख की बात है कि एक राज्य के मुख्यमंत्री को यह कहना पड़ रहा है कि ईडी कुत्तों से ज्यादा घर-घर घूम रही है। इस बयान पर विवाद होने के बाद उन्होंने कहा कि मैं ये अपनी तरफ से नहीं कर रहा हूं, एक मुख्यमंत्री को कोट करके बात कही है। गहलोत ने केंद्र और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में ईडी के अफसरों ने पिछले छह महीने से वहां पर किराए पर घर ले रखे हैं। वहीं डेरा डाले रहो हैं तो मुख्यमंत्री क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सब केंद्र के इशारे पर हो रहा है।

कांग्रेस चुनावों के लिए अब तक सात गारंटी की घोषणा कर चुकी है

कांग्रेस चुनावों के लिए अब तक सात गारंटी की घोषणा कर चुकी है। दो गारंटियों की घोषणा दो दिन पहले प्रियंका गांधी की सभा में की गई थी। इसमें गृह लक्ष्मी गारंटी योजना के तहत महिला मुखिया को हर साल 10 हजार रुपये और सभी को 500 रुपये में सिलेंडर देना शामिल है। गहलोत ने कहा कि इन गारंटियों के अलावा कांग्रेस घोषणा पत्र भी जल्द ही जारी करेगी। इस चुनाव में कांग्रेस ने अलग-अलग चरणों में गारंटी देने का नया दांव खेला है। गहलोत ने कहा कि मोदीजी को समझ में नहीं आ रहा, लेकिन आपकी देश में उल्टी गिनती शुरू हो गई है। राजस्थान और हमारी गारंटियों से मोदी घबरा गए हैं।

महंगाई भत्ता केंद्र के अनुसार ही बढ़ाया जाएगा

गहलोत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर महंगाई भत्ता केंद्र के अनुसार ही बढ़ाया जाएगा। इसका फायदा आठ लाख कर्मचारी और 4.40 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। आचार संहिता लागू है, इसलिए हमने मंजूरी देकर प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेज दिया है। चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। दीपावली बोनस के लिए भी मंजूरी मांगी गई है। मुख्यमंत्री ने नई गारंटियों की घोषणा के दौरान कहा कि राजस्थान की योजनाओं पर रिसर्च करने के लिए लंदन के क्वींस कॉलेज के प्रोफेसर आए हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि लोगों को 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा कैसे मिल रहा है, यह लोगों को समझ नहीं आ रहा है।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ईडी के छापों पर कहा कि मैं जांच से नहीं डरता। जब पेपर लीक पर एसओजी जांच कर रही थी तो मैंने मुख्यमंत्री से कहा कि इस जांच को और तेज कीजिए। मेरे शिक्षा मंत्री के कार्यकाल की निष्पक्ष जांच करवा ली जाए। भाजपा के इन छापों से मैं और कांग्रेस डरने वाले नहीं है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कौन हैं अवीवा बेग के माता-पिता? जो अब बनेंगे प्रियंका वाड्रा के समधन-समधी! जानिए किस धर्म से रखते हैं संबंध

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी निजी जिंदगी में बड़ा कदम उठाया है।...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...