back to top
43.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कौन हैं अवीवा बेग के माता-पिता? जो अब बनेंगे प्रियंका वाड्रा के समधन-समधी! जानिए किस धर्म से रखते हैं संबंध

प्रियंका गांधी वाड्रा और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी निजी जिंदगी में बड़ा कदम उठाया है। रेहान ने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं अवीवा बेग को शादी के लिए प्रपोज कर दिया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी निजी जिंदगी में बड़ा कदम उठाया है। रेहान ने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं अवीवा बेग को शादी के लिए प्रपोज कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों की औपचारिक सगाई राजस्थान के रणथम्भौर में होने जा रही है। दोनों परिवारों की रजामंदी से यह रिश्ता अब आधिकारिक रूप ले चुका है।

सात साल की दोस्ती अब बनेगी जीवनभर का साथ

बताया जा रहा है कि रेहान वाड्रा और अवीवा बेग बीते करीब सात सालों से एक-दूसरे के साथ हैं। खास बात यह है कि दोनों की दोस्ती बचपन से ही रही है। दोनों ने शुरुआती पढ़ाई एक ही स्कूल से की और परिवारों के बीच भी सालों से करीबी संबंध रहे हैं।

कौन हैं अवीवा बेग के माता-पिता?

अवीवा बेग दिल्ली की एक प्रतिष्ठित बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। वो दिल्ली की एक नामी बिजनेस फैमिली से आती हैं। उनके पिता इमरान बेग एक बिजनेसमैन हैं, जबकि उनकी मां नंदिता बेग एक जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा और नंदिता बेग पुरानी दोस्त हैं। यह भी बताया जाता है कि नंदिता बेग ने कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के इंटीरियर डिजाइन पर काम किया है, जिससे दोनों परिवारों के संबंध और गहरे माने जाते हैं। सालों से दोनों परिवारों के बीत रिश्ता होने के चलते अब ये और गहरा होने वाला है और इसे रिश्तेदारी का नाम मिलने वाला है। इमरान और नंदिता अब प्रियंका गांधी के समधी और समधन बनने जा रहे हैं।

प्रियंका गांधी की दोस्त बनेंगी समधन

इस सगाई के बाद नंदिता बेग और इमरान बेग, प्रियंका गांधी के समधन और समधी बन जाएंगे। राजनीतिक गलियारों में इसे दोस्ती से रिश्तेदारी तक का खास सफर माना जा रहा है। अवीवा बेग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने रेहान वाड्रा के साथ एक तस्वीर तीन हार्ट इमोजी के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसे सगाई की पुष्टि के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने कुछ समय पहले अपने माता-पिता के साथ भी तस्वीरें साझा की थीं।

अवीवा बेग का किस धर्म से है जुड़ाव

अवीवा बेग के धर्म को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

“महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन की बात थी”- BJP पर गरजी Priyanka Gandhi, कहा- NDA के लिए काला दिन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल के पास न होने के बाद सियासत तेज हो गई है।...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

CBSE का बड़ा फैसला, री-इवैल्यूएशन में नंबर बढ़े तो पूरी फीस होगी वापस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE...

BCCI अब RTI के दायरे में नहीं, CIC ने पलटा 2018 का फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI...

Diana Penty ने Cannes 2026 में बिखेरा जलवा, गोल्डन साड़ी मे दिखा एक्ट्रेस का ग्लैमर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय हर तरफ कान्स...

नमाज पढ़नी है तो सड़क पर नहीं, शिफ्ट में पढ़ें…बोले योगी, कहा- प्यार से मानेंगे तो ठीक, नहीं तो…”

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Premanand Maharaj Health Update: बिगड़ी तबीयत के चलते पदयात्रा स्थगित, भक्तों को नहीं होंगे दर्शन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वृंदावन के प्रसिद्ध संत Premanand Maharaj...

CSK vs SRH Pitch Report: चेपॉक में स्पिनर्स का चलेगा जादू या बल्लेबाज करेंगे रन बरसात?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵