जयपुर,16 मार्च(हि.स.)। पांचवीं बटालियन आरएसी जयपुर में कांस्टेबल(सामान्य,चालक) की विज्ञापित 101 पदों (सामान्य-88 एवं चालक-13) पर आयोजित लिखित परीक्षा में उर्तीण अभ्यर्थियों के वर्गवार प्रोविजनल परीक्षा परिणाम की सूची जारी करा दी गयी है। कमाण्डेन्ट पांचवीं बटालियन आरएसी जयपुर डाॅ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि लिखित परीक्षा परिणाम में सफल अभ्यर्थियों के रोल नम्बरों की सूची पांचवीं बटालियन के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गयी है तथा राजस्थान पुलिस की वैबसाईट www.police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करा दी गयी है। लिखित परीक्षा में उर्तीण अभ्यर्थियों की शारीरिक मापतौल एवं दक्षता परीक्षा शीघ्र आयोजित की जायेगी, जिसके लिए नियत तिथि से पृथक से अवगत कराया जायेगा। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप




