back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दो हजार लोगों को बांटा प्रतिकारवर्धक प्रवाही रेडिमिक्स काढ़ा

बीकानेर, 02 जून (हि.स.)। बीकानेर में मोहता चैरिटेबल ट्रस्ट, मोहता आयुर्वेदिक रसायनशाला एवं मोहता धर्मशाला के ट्रस्टीगणों विरेन्द्र मोहता, राजेंद्र मोहता, शशि मोहता, नील रतन मोहता, आशीष मोहता, गिरिराज मोहता और रमेश मोहता की प्रेरणा से बीकानेर में श्री मोहता आयुर्वेदिक रसायन शाला की ओर से 10 मई को शुरू किया गया रेडिमिक्स प्रतिकारवर्धक प्रवाही काढ़े के वितरण का कार्य बुधवार को संपन्न हुआ। मोहता चैरिटेबल ट्रस्ट के व्यवस्थापक योगेश पुरोहित ने बताया कि इस अवसर पर बीकानेर जिला कलक्टर नमित मेहता को मोहता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मुख्यमंत्री कोविड फंड में 25,000 रुपये का चैक प्रदान किया गया। इससे पूर्व 25 मई को इसी फंड के लिए ट्रस्ट द्वारा पच्चीस हजार का चैक राज्य के वरिष्ठ केबिनेट मंत्री डॉ बी डी कल्ला के मार्फ त दिया गया था। मोहता चैरिटेबल ट्रस्ट के व्यवस्थापक योगेश पुरोहित ने बताया कि नगर निगम, बीकानेर के सभी अस्सी वार्ड के सफाई कर्मियों को उनके पार्षद के माध्यम से रेडिमिक्स काढ़े का वितरण किया गया। सभी पार्षदों को भी काढ़े और अवलेह का वितरण किया गया। साथ ही जिला कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को भी काढ़े व च्यवनप्राश अवलेह का वितरण किया गया। इसी के साथ पुलिस कर्मियों को भी काढ़े व च्यवनप्राश अवलेह का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि मोहता आयुर्वेदिक रसायनशाला और मोहता चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी सदैव समाज सेवा में तत्पर रहते हैं। पुरोहित के मुताबिक इस रेडिमिक्स काढ़े की लगभग 2000 सीरप वितरित की गई है। पुरोहित ने कहा कि 10 मई से अब तक चले इस अभियान में वरिष्ठ पत्रकार भवानीशंकर जोशी, शिक्षाविद् गिरिराज खैरीवाल, एडवोकेट विनोद जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता गौरीशंकर जाजड़ा व किशनलाल गेधर ने उल्लेखनीय सहयोग दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵