back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केन्द्र सरकार पर दोषारोपण को लेकर नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने गहलोत सरकार पर छोड़ें सवालों के तीर

जयपुर, 14 मई (हि.स.)। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया ने कहा कि राजस्थान में कोविड टीकाकरण को लेकर मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रिमण्डल के सभी साथी लगातार दोषारोपण करते हुए थक नहीं रहे हैं। कल तो चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने सभी हदें पार करते हुए कहा कि राजस्थान में यदि कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो इसके लिए केन्द्र सरकार जिम्मेदार है? अब तक भाजपा ने इस बात पर सवाल-जवाब नहीं किया, लेकिन आज जब सभी सीमाएं कांग्रेस पार्टी एवं उनके मंत्रियों द्वारा लांघी जा रही है तो सरकार को भी कुछ सवालों के जवाब देने चाहिए। कटारिया ने पूछा कि, क्या यह सच नहीं है कि केन्द्र सरकार ने 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को वैक्सीनेशन सारे देश में नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई है। उसी के तहत राजस्थान ने अब तक 1.16 करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है तथा दूसरी डोज भी तीस लाख से अधिक लोगों को लग चुकी है। इसमें तो देश में राजस्थान को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, इसका ढोल तो लगातार पीटा जा रहा हैं, लेकिन नि:शुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराने वाली केन्द्र सरकार के लिए एक शब्द भी क्यों नहीं बोला जा रहा। उन्होंने सवाल किया कि 18 वर्ष से 44 वर्ष तक की आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाने की जिम्मेदारी सभी राज्य सरकारों के जिम्मे थीं। देश के अधिकांश राज्यों ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए अपने प्रांत में टीका लगाने के लिए संबंधित टीका बनाने वाली कंपनियों को राशि और डोजों की संख्या उपलब्ध कराई और उसके कारण ही उन्हें यह टीके उपलब्ध हो रहे हैं। कटारिया ने चिकित्सा मंत्री से पूछा है कि जब आप सबकी सहमति से इस आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीनेशन या टीकाकरण 1 मई 2021 से करना निश्चित किया गया था तो इसकी तैयारी के लिए राजस्थान ने कब-कब और किस-किस टीका बनाने वाली कंपनी को राशि एवं संख्या के लिए कब संपर्क किया है। जनता को इसका जवाब दें। कटारिया ने कहा कि इस समय 18 से 44 वर्ष तक के आयु वर्ग के लोगों को टीका करने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है या केन्द्र सरकार की? यदि यह जिम्मेदारी राज्य सरकार की है फिर टीकाकरण केन्द्रों पर जो कानून व्यवस्था बिगड़ रही है उसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की है या केन्द्र सरकार की? स्पष्ट करें। कटारिया ने चिकित्सा मंत्री से यह भी पूछा है कि 16 जनवरी से अब तक 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण करने के लिए कितने केन्द्र स्थापित किए गए, उनमें से किसी केन्द्र पर कानून व्यवस्था बिगडऩे का कोई उदाहरण पिछले चार महीनों में आया हो तो बताएं। यदि नहीं तो आज की बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था के लिए केन्द्र सरकार किस प्रकार से जिम्मेदार होगी? कटारिया ने कहा कि 18 वर्ष से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण की जिम्मेदारी संपूर्ण देश में राज्य सरकारों की है। यदि यह सही है तो अन्य राज्य आप जैसे आरोप केन्द्र सरकार पर क्यों नहीं लगा रहे हैं? राजस्थान की सरकार एवं कांग्रेस पार्टी 18 वर्ष से 44 वर्ष तक की आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाने पर इस तरह का बवाल क्यों मचा रही हैं? इसके पीछे सरकार की क्या मंशा है? स्पष्ट करें। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵