back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Election 2024: जयपुर रैली में BJP पर जमकर बरसी सोनिया गांधी, कहा- संविधान को बदलने की हो रही कोशिश

Sonia Gandhi Attack BJP: राजस्थान की रैली में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला किया है। आज हमारा लोकतंत्र खतरे में है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। राजनीतिक दलों के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहें है। जाहां एक तरफ भाजपा से नरेंद्र मोदी चुनावी सभाओं की कमान अपने हाथों में समभांल रखी है। तो वहीं विपक्ष के सबसे बड़े दल कांग्रेस ने भी चुनाव में अपना मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस से मोर्चे की कमान सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने समभांली है। कांग्रेस ने आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में अपनी पहली बड़ी रैली करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस की इस रैली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कई आला नेता शामिल हुए।

आज हमारा लोकतंत्र खतरे में है – सोनिया गांधी

राजस्थान की रैली में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला किया है। सोनिया गांधी ने कहा कि हमारा देश पिछले 10 साल से एक ऐसी सरकार के हवाले है जिसने महंगाई और बेरोजारी के अलावा कुछ नहीं दिया है। इस सरकार में चारों तरफ अन्याय का अंधकार बढ़ा है, हम इसके खिलाफ लड़ेंगे और न्याय की रोशनी खोजेंगे। दुर्भाग्य से आज हमारे देश में ऐसे नेता सत्ता में विराजमान हैं, जो लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे हैं। आज हमारा लोकतंत्र खतरे में है। यह सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को बर्बाद कर रहीं है, इसके साथ हमारे संविधान को भी बदलने की कोशिश कर रहीं है। ये सब तानाशाही है और हम सब इसका जवाब देंगे। आज हमारे देश में रोज की कमाई से खाने-पीने का सामना इकट्ठा कर पाना मुश्किल हो गया है।

प्रियंका गांधी ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार को घेरा

इसके साथ प्रियंका गांधी ने कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र ‘न्याय पत्र’ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इसका नाम ‘न्याय पत्र’ इसलिए रखा गया है क्योंकि यह संघर्ष की आवाज है। जब इस देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, तब हमरा घोषणा पत्र लोगों को राहत देने के लिए लाया गया है। पिछले दस साल से बीजेपी की सरकार ने इस समस्या के लिए कुछ काम नहीं किया। हमारे घोषणा पत्र को हमने न्याय पत्र का नाम दिया है ताकि ये स्पष्ट हो कि ये सिर्फ घोषणाओं की एक सूची नहीं है, जिन्हें हम चुनाव के बाद भूल जाएंगे। ये एक संघर्ष की आवाज है, इस देश की आवाज है जो आज न्याय मांग रही है।

खड़गे ने केन्द्र सरकार पर कई बड़े आरोप लगाए

इसके साथ राजस्थान की रैली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। खड़गे ने सरकार पर कई बड़े आरोप लगाए और सवाल किया। खड़गे कहा कि केन्द्र सरकार ने प्रति वर्ष 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था लेकिन क्या वह पूरा हुआ? इसके साथ उन्होंने महंगाई और काले धन की वापसी पर सवाल उठाए। इसके साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। साथ में खड़गे ने अपने घोषणा पत्र के 25 गांरटीयों को एक बार फिर दोहराया। कहा ये गांरटियां जीवन को सुगम करने वाली हैं। ये लड़ाई सिर्फ न्याय की नहीं है बल्कि यह लोकतंत्र और देश के संविधान को बचाने की भी है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...