नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज सुबह एक भीषण हादसा हो गया है। अजमेर रोड पर LPG और CNG टेंकर में टक्कर होने के कारण ये हादसा हो गया। इसकी चपेट में आसपास खड़े और चल रहे वाहन भी आए। इस दौरान 40 से ज्यादा वाहन जल के खाक हो गई। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स केअनुसार 4 लोगों की मौत हो गई और घटना में कई लोग भी जले हैं। हालांकि आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकलें मौके पर पहुंची और आग को काबू करने की कोशिश की गई। वहीं अब धटना स्थल पर राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा पहुंचे हैं।
फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची
पुलिस के अनुसार ये हादसा आज तड़के जयपुर में अजमेर रोड पर भांकरोटा क्षेत्र में दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास हुआ। हालांकि धटना स्थल के पास ही पेट्रोल पंप भी था। LPG और CNG टेंकर में टक्कर हुआ और उसमें आग लग गई। आग इतनी भयानक थी की जब तक कोई कुछ समझ पता आग ने अपने चपेट में आसपास चल रहे और खड़े कई वाहनों जला दिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची। जल्द ही आग को काबू में लाने का प्रयास किया गया। वहां के हालात अभी भी बहुत खराब बने हुए हैं चारों तरफ आग के कारण जला हुआ भयानक मंजर नजर आ रहा है।
धटना स्थल पर राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा पहुंचे
धटना स्थल पर राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा भी पहुंच गए हैं। सीएम ने कहा, ‘ये हादसा बहुत दर्दनाक था। अभी मैं खुद अस्पताल में घायलों से मिलकर आ रहा हूं।’ जब सीएम से घायलों की संख्या पूछी गई तो उन्होंने कहा,’ लगभग 30, 35 लोग घायल है। वो लोग कहा के हैं और कहा जा रहे थे इसके लिए हेल्प लाइन नंबर भी जारी कर दिया गया है।’ इसके साथ ही सीएम ने कहा, ‘इस हादसे की जांच चल रही है।’





