back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीकानेर में 12 हजार निरक्षरों को करेंगे साक्षर, पढऩा-लिखना अभियान की साक्षरता किट लोकार्पित

बीकानेर, 01 अप्रैल (हि.स.)। बीकानेर में बारह हजार असाक्षरों को साक्षर करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें प्रत्येक ब्लॉक में 1752 असाक्षर सम्मिलित हैं। गुरुवार को कलेक्टर नमित मेहता ने पढऩा-लिखना अभियान की साक्षरता किट का लोकार्पण करते हुए कहा कि इन असाक्षरों को साक्षर करने का दायित्व स्वयंसेवी भावना स्थानीय स्वयंसेवकों को दिया गया है। जिन्हें पढ़ाने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण ग्राम पंचायत स्तर पर दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि 120 घंटे के शिक्षण के उपरांत नेशनल ओपन स्कूल, नईदिल्ली द्वारा मई में नवसाक्षरों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। मेहता ने जिले के शिक्षा अधिकारियों का आह्वान किया कि वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से पढऩा लिखना अभियान सफल बनाएं। अभियान का संचालन जिला साक्षरता समिति द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर मेहता ने कहा कि ग्रामीण अंचल में पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारीयों के निर्देशन में प्रभारी शिक्षकों की देखरेख में गुरुवार से साक्षरता कक्षाओं का संचालन प्रारम्भ हुआ। जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी डॉ राजकुमार शर्मा ने कहा कि जिले के सभी ब्लॉक में शिक्षण सामग्री पहुँच गयी है तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर वितरण किये जा रहे हैं। सहायक परियोजना अधिकारी राजेन्द्र जोशी ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक प्रभारी शिक्षक को साक्षरता के कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। जोशी ने बताया कि एन सी आर टी नईदिल्ली के प्रकाशन प्रभाग द्वारा निर्मित तथा साक्षरता एवं सतत शिक्षा विभाग राजस्थान द्वारा प्रकाशित उड़ान शिक्षा की भाग एक से चारए अभ्यास पुस्तिकाए पेंसिलए रबर एवं कटर के रूप में साक्षरता किट में शामिल किए गए हैं । इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ओमप्रकाश मेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर बलदेव राम धोजक, जिला रसद अधिकारी एवं उप निदेशक समाज कल्याण एल डी पंवार सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...