back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूज्ड वॉयल्स का निस्तारण केन्द्र द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार

जयपुर, 03 जून (हि.स.)। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत प्रदेश में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पूर्णतः पालना की जा रही है। यूज्ड वॉयल्स व बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण भी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही किया जा रहा है। वैक्सीन का वेस्टेज न्यूनतम करने के प्रयासों का ही परिणाम है कि प्रदेश में केंद्र द्वारा अनुमत 10 प्रतिशत एवं राष्ट्रीय औसत 6 प्रतिशत की तुलना में वैक्सीन का वेस्टेज 18-44 आयु वर्ग में शून्य व 45 से अधिक आयु वर्ग में मात्र 2 प्रतिशत है। परियोजना निदेशक टीकाकरण डॉ. रघुराज सिंह ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के सभी टीकाकरण सत्रों पर यूज्ड व डिस्कार्डेड वॉयल्स का निस्तारण भी पूर्णतया निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही किया जा रहा है। कोरोना वैक्सीन की वॉयल का उपयोग खोले जाने के मात्र चार घंटे की अवधि में ही किया जा सकता है। प्रत्येक वॉयल में 10 डोज होती है एवं खोलने से निर्धारित 4 घंटे की अवधि समाप्त होने के बाद शेष डोजेज को डिस्कार्डेड माना जाता है। डॉ. रघुराज सिंह ने बताया कि दिशा-निर्देशों के अनुरूप यूज्ड, डिस्कार्डेड व एक्सपायर्ड वॉयल्स को पीले बैग में संग्रहित किया जाता है। यूज्ड, डिस्कार्डेड और एक्सपायर्ड वॉयल्स के निस्तारण के संबंध में भी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए है। इन दिशा-निर्देशों के अनुसार पीले बैग में जमा वॉयल्स को ऑटोक्लेव या 10 मिनट गर्म पानी में उबालकर अथवा एक प्रतिशत सोडियम होइपोक्लाराइट सॉल्यूशन में 30 मिनट तक डालकर रासायनिक उपचार किया जाता है। इसके पश्चात इसे कॉमन ट्रीटमेंट फैसिलिटी को सुपुर्द किया जाता है। कॉमन ट्रीटमेंट फैसिलिटी उपलब्ध नहीं होने पर सेफ्टी पिट् यानी गहरा गड्ढा खोदकर उसमें इन वॉयल्स का निस्तारण किया जाता है। परियोजना निदेशक टीकाकरण ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में किसी भी जिले में वैक्सीन का वेस्टेज नहीं हो रहा है। उपयोग में ली जा सकने वाली वैक्सीन की प्रत्येक डोज का अधिकतम उपयोग किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

क्या Akshay Kumar की फिल्म पर भारी पड़ेगी की Dhurandhar 2? बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल 2026 शुरू होते ही...

IPL Orange Cap: इन 3 दिग्गज बल्लेबाजों का रहा दबदबा, जानिए किसने कितनी बार जीता खिताब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL Orange Cap उस बल्लेबाज को...

Harish Rana Death: पंचतत्व में विलीन हुए इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश राणा, 13 साल कोमा में रहने के बाद हुआ था निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय इतिहास में पहली बार इच्छामृत्यु...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵