back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुदर्शन सेवा संस्थान को भेंट की एंबुलेंस

जोधपुर, 22 मई (हि.स.)। सुदर्शन सेवा संस्थान को भामाशाह सुरेश राठी ने एक एंबुलेंस भेंट की है। संस्थान के महामंत्री कमलेश गहलोत ने बताया कि सुदर्शन सेवा संस्थान पिछले 10 वर्षों सेें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य कर रही है। वर्तमान में सुदर्शन सेवा संस्थान की आठ एंबुलेंस समाज सेवा में लगी हुई है। संस्थान के समर्पण सेवा भाव को देखते हुए जोधपुर महानगर के भामाशाह निरंतर सहयोग कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज भामाशाह सुरेश राठी ने संपूर्ण सुविधा से युक्त एंबुलेंस भेंट की। इस दौरान राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, दक्षिण महापौर वनिता सेठ, उपमहापौर किशन लड्ढा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख महेंद्र दवे, संस्थान अध्यक्ष रतनलाल गुप्ता, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, डॉ राम गोयल, अशोक बाहेती, गौतम रावला, रतन छाजेड़, राधेश्याम रंगा, ओमप्रकाश माहेश्वरी, भगवान सिंह की उपस्थित थे। नथमल पालीवाल ने बताया कि सुदर्शन सेवा संस्थान की एंबुलेंस के लिए सीताराम पवार बिल्डर्स और दिवित प्लेबॉय के मालिक जितेंद्र पवार ने महापौर वनिता सेठ, रविंद्र परिहार, महेंद्र तंवर, विजय सिंह पवार, कमलेश प्रजापति की उपस्थिति में 15 ऑक्सो फ्लो मीटर सुदर्शन सेवा संस्थान को जनसेवार्थ उपलब्ध करवाएं तथा भविष्य में भी सहयोग करने का आश्वासन दिया। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵