back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सरिस्का बाघ परियोजना में वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए उपलब्ध कराई गई 23 बाइक

अलवर, 09 जून ((हि,.स.)। संभागीय आयुक्त दिनेश कुमार यादव ने कहा कि वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा से ही पर्यावरण संरक्षण संभव है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति अपनी भागीदारी निभाएं। संभागीय आयुक्त यादव ने बुधवार को सरिस्का बाघ परियोजना में वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा, मॉनिटरिंग एवं उनके बेहतर प्रबंधन हेतु आईसीआईसीआई फाउन्डेशन द्वारा उपलब्ध कराई गई 23 मोटर साइकिलों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। सरिस्का बाघ परियोजना मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि वन विभाग की सजगता एवं सतर्कता से सरिस्का में बाघों की संख्या में वृद्घि हो रही है। इनकी मॉनिटरिंग को बढाने और बाघों की सुरक्षा के लिए यह मोटर साइकिल बहुत कारगर साबित होगी। इस अवसर पर सरिस्का बाघ परियोजना के फील्ड डायरेक्टर आर.एन मीना ने बताया कि राज्य वन्य जीव मंडल के सदस्य सुनील मेहता एवं धीरेन्द्र गोधा तथा सरिस्का बाघ परियोजना प्रशासन के प्रयासों से आईसीआईसीआई फाउन्डेशन के प्रसीडेंट सौरव सिंह ने सरिस्का अभयारण्य में बाघ मॉनिटरिंग के लिए 23 मोटर साइकिल भेंट की है। उन्होंने सरिस्का बाघ परियोजना के द्वारा वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। जिला कलक्टर नन्नूमल पहाडिया एवं पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने भी वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण के संबंध में अपने विचार व्यक्त कर बाघ परियोजना के विकास में सदैव सहयोग प्रदान करने का विश्वास दिलाया। इस दौरान अतिथियों ने सरिस्का सदर गेट के पास बरगद, पीपल व अर्जुन के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान राज्य वन्य जीव मंडल के सदस्य सुनील मेहता एवं धीरेन्द्र गोधा, उप वन संरक्षण सरिस्का सुदर्शन शर्मा, उप वन संरक्षण विस्थापन जगदीश प्रसाद दैया, सहायक उप वन संरक्षक संदीप छलानी, क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेन्द्र चौधरी तथा आईसीआईसीआई फाउन्डेशन के संजय चौधरी, अनुज अग्रवाल, रामगोपाल एवं प्रदीप कुमार एवं संबंधित अधिकारी व कार्मिक उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/मनीष/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...