back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Farmer Protest: किसान आंदोलन में खनौरी बॉर्डर पर हुई एक और किसान की मौत, परिवार पर छोड़ गए 8 लाख रुपये का कर्ज

Farmer Protest: किसान देश के अन्नदाता होते हैं, उनके साथ किसी भी तरह की ज्यादती ठीक नहीं है। वहीं सरकार पर भी देश की जिम्मेदारी होती है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। किसान देश के अन्नदाता होते हैं, उनके साथ किसी भी तरह की ज्यादती ठीक नहीं है। वहीं सरकार पर भी देश की जिम्मेदारी होती है। चाहे सरकार और किसान नेताओं की मंशा किसानों के लिए साफ हो, लेकिन दोनों की वार्ता के बीच अंतर का खामियाजा किसान को क्यों भुगतना पड़े?

अब तक 5 किसानो की मौत हो चुकी है

किसान आंदोलन के बीच खनौरी बॉर्डर से एक और किसान की मौत होने की खबर सामने आ रही है। किसान का नाम दर्शन सिंह बताया जा रहा है। जिनकी उम्र 62 साल थी। किसानों के 13 फरवरी के दिल्ली चलो मार्च की घोषणा के बाद अबतक 5 किसानो की मौत हो चुकी है, जो कि बहुत ही दुखद है।

पंजाब के बठिंडा जिले के अमरगढ़ गांव से थे दर्शन सिंह

दर्शन सिंह खनौरी बॉर्डर पर किसानों के साथ 13 फरवरी से ही प्रदर्शन कर रहे थे। वह पंजाब के बठिंडा जिले के अमरगढ़ गांव से थे। उनके परिवार के पास 8 एकड़ के करीब जमीन है। बताया जा रहा कि एक महीने पहले ही दर्शन सिंह ने अपने बेटे की शादी की थी, उनके ऊपर 8 लाख का कर्ज था। जिसको चुकाने की जिम्मेदारी अब उनके परिवार पर आ गयी है।

परिजनों में दुःख का पहाड़ टूट पड़ा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दर्शन सिंह की 22 फरवरी की रात तबियत खराब हो गयी थी। उन्हें अस्तपताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके परिवार के अनुसार दर्शन सिंह प्रदर्शन स्थल पर रात 11 बेहोश हो गए थे। उन्हें तुरंत पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए, जहां से उन्हें डॉक्टरों ने हायर इंस्टीट्यूट रेफर कर दिया। वहां से उन्हें पटियाला के सरकारी राजेंद्र अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों में दुःख का पहाड़ टूट पड़ा। दर्शन सिंह अपने पीछे अपनी पत्नी परमजीत कौर, एक बेटी और 24 साल का बेटा और बहु को छोड़ गए हैं।

अन्य मृत किसानो के परिवार के लिए भी पंजाब सरकार की आर्थिक मदद की उम्मीद

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री ने किसान आंदोलन में एक युवा किसान शुभकरन सिंह की मौत के बाद उनके परिवार के लिए बड़ी आर्थिक मदद का ऐलान किया है जिसमे उन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा “खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए शुभकरन सिंह के परिवार को पंजाब सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और उनकी छोटी बहन को सरकारी नौकरी दी जाएगी.. दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी ..फर्ज निभा रहे हैं।” इस ऐलान के बाद उम्मीद की जा रही है कि पंजाब सरकार अन्य मृत किसानो के परिवार को भी आर्थिक मदद देगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत पर सोनू सूद ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग, सोशल मीडिया पर की भावुक अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक रिहायशी इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग बहनों की मौत की खबर ने...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...