back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Election: PM मोदी आज BJP-BJD गठबंधन की अटकलों के बीच जाएंगे ओडिशा, NDA पर लगेगी मुहर?

Odisha News: लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी की 10 दिवसीय यात्रा का आज दूसरा दिन है। आज प्रधानमंत्री हैदराबाद से ओडिशा की ओर रवाना होंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 10 दिवसीय यात्रा का आज दूसरा दिन है। इसी के साथ राज्यों के अपने दौरे पर आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री मोदी आज हैदराबाद से लगभग 60 किलोमीटर दूर संगारेड्डी में एक रैली को संबोधित किया। हैदराबाद से प्रधानमंत्री ओडिशा की ओर रवाना होंगे।

इन परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

हैदराबाद में प्रधानमंत्री आज 6,800 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री वहां आज नागरिक उड्डयन क्षेत्र में अनुसंधान और विकास गतिविधियों को उन्नत करने और बढ़ाने के लिए हैदराबाद में नागरिक उड्डयन अनुसंधान संगठन केंद्र का उद्घाटन किया।

ओडिशा के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री

इसके बाद वह ओडिशा जाएंगे जहां वह पारादीप-दुबुरी सड़क की 8 लेन विस्तार परियोजना की आधारशिला रखेंगे और राज्यपाल रघुबर दास, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में 20,000 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसमें कार्यक्रम में धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी और अश्विनी वैष्णव भी शामिल होंगे।

क्यों है प्रधानमंत्री मोदी की ओडिशा यात्री?

प्रधानमंत्री मोदी की ओडिशा यात्रा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ओडिशा में BJP-BJD के गठबंधन के कयास की चर्चा हो रही है। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब दोनों पूर्व सहयोगियों के फिर से हाथ मिलाने की अफवाहें हैं। “पीएम मोदी की ओडिशा यात्रा का समय महत्वपूर्ण है। 5 मार्च को ओडिशा आइकन और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बीजू पटनायक, BJD सुप्रीमो और वर्तमान सीएम नवीन पटनायक के पिता की 108वीं जयंती मनाई जाएगी। आज प्रधानमंत्री मोदी क्या संकेत देते हैं, इस पर बारीकी से नजर रखी जाएगी।

दक्षिण बेल्ट पर प्रधानमंत्री का फोकस

जबकि उनकी दक्षिण यात्रा को BJP के दक्षिणी राज्यों में पैठ बनाने के प्रयास के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है। दक्षिण बेल्ट में पार्टी को कमजोर माना जाता है। विशेषकर आगामी लोकसभा चुनाव में 370 सीटें जीतने के अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्य के आलोक में देखा जाए तो इस बात में कोई दो राय नहीं है कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार दक्षिण का दौरा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कर रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से धमकी भरा कॉल मिलने का मामला सामने आया है। बताया...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...