back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मणिपुर में 6 मैतेई महिलाओं का हुआ था अपहरण, अब नदी में मिला तैरता हुआ शव

मणिपुर में कुछ दिन पहले 6 मैतेई महिलाओं का अपहरण हो गया था। अब 2 बच्चे और एक महिला का शव नदी में तैरता हुआ पाया गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। मणिपुर के जिरिबाम जिले में सोमवार से लापता हुए छह लोगों में से तीन के शव शुक्रवार देर शाम असम-मणिपुर सीमा के पास स्थित जिरिमुख में मिले हैं। इन तीन लोगों को कुछ दिन पहले जिरिबाम के एक कैम्प से अगवा कर लिया गया था। अधिकारियों के अनुसार, शवों को नदी में बहते हुए पाया गया जिनमें से दो बच्चों और एक महिला के शव शामिल हैं।

शवों की पहचान और पोस्टमार्टम

अभी तक इन शवों की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार ये तीन शव उन्हीं छह लापता लोगों में से हैं। अधिकारियों ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। यह पोस्टमॉर्टम असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जाएगा क्योंकि जिरिबाम में बुनियादी सुविधाओं की कमी है। शवों की पहचान के लिए अधिकारियों ने तस्वीरें एकत्र की हैं और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

राज्य में तनाव और सुरक्षा बढ़ाई गई

शवों के मिलने की खबर फैलते ही मणिपुर के इंफाल घाटी में तनाव बढ़ गया। राज्य के पांच जिलों में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से शनिवार को स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शवों के मिलने की खबर के बाद स्थिति पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार रात को वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक की।

क्या है पूरा मामला? 

सोमवार 4 नवंबर को मणिपुर के जिरीबाम जिले में वर्दी पहने और आधुनिक हथियारों से लैस उग्रवादियों ने एक पुलिस थाने और पास के सीआरपीएफ कैंप पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इसके बाद सुरक्षा बलों के साथ भीषण मुठभेड़ हुई जिसमें ग्यारह संदिग्ध उग्रवादी मारे गए। एक दिन बाद वही उग्रवादी समूह ने जिले के एक क्षेत्र से छह नागरिकों जिनमें मैतेई समुदाय की महिलाएं और बच्चे भी थे उनका अपहरण कर लिया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵