नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । महाराष्ट्र के शिरडी में साई बाबा के दरबार में इन दिनों भक्तों की संख्या में भी भारी इजाफा देखा जा रहा है। रोजाना भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां पर देश-दुनिया के हर कोने से रोजाना सेकड़ो की संख्या में लोग बाबा के दर्शन करने पहुंच रहे है। इसके मध्य नजर साई संस्था ने इन भक्तों के पक्ष में एक बड़ा फैसला लिया है। अब साई मंदिर में ब्रेक दर्शन की शुरुआत हो रही है, जिसका लाभ जनरल दर्शन लाइन में लगने वाले भक्तों को मिल सकेगा।
VIP के लिए दर्शन की सुविधा का समय निर्धारित
साई भक्तों को ध्यान में रखते हुए साई बाबा संस्थान ने निर्णय लिया है कि, भीड़ के बीच एक सही व्यवस्था बनाने के लिए ब्रेक दर्शन शुरू किया जाएगा। इसमें VIP और VVIP के लिए दर्शन की सुविधा का समय तय किया गया है। श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट के वर्तमान सीईओ (Chief Executive Officer) गोरक्ष गाडीलकर ने फैसले की जानकारी दी।
CEO ने बताया कि मंदिर में दर्शन करने वाले लोगों में VIP और VVIP भक्त भी रहते हैं। VIP साई भक्तों के लिए भी दर्शन की व्यवस्था दिनभर रहती है। VIP दर्शन के समय जनरल दर्शन वाले भक्तों की लाइन को रोकना पड़ा है, जिससे उन्हें दर्शन सही से नहीं हो पाते हैं। VIP भक्त भी सही से दर्शन नहीं कर पाते हैं।
VIP भक्तों के लिए ‘ब्रेक दर्शन’ की सुविधा शुरू
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि, “फिलहाल VIP भक्तों के लिए ‘ब्रेक दर्शन’ की सुविधा मुहैया करने का निर्णय लिया है। सुबह 9 बजे से 10 बजे तक, दोपहर में ढाई बजे से साढ़े 3 बजे तक और रात को 8 बजे से साढ़े 8 बजे तक वीआईपी भक्त दर्शन कर सकेंगे। जनरल दर्शन लाइन इस दौरान जारी रहेगी।”
VIP भक्तों को भी मिलेगा फायदा
उन्होंने बताया कि VVIP और दान करने वाले भक्तों के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। इन भक्तों को ‘ब्रेक दर्शन’ से छूट रहेगी। गोरक्ष गाडीलकर ने कहा कि भक्तों की मांग थी कि जनरल दर्शन लाइन में 2-3 घंटे इंतजार करते हैं और फिर भी दर्शन सही से नहीं होते हैं। ये नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘ब्रेक दर्शन’ के फैसले से जनरल लाइन में लगने वाले और VIP भक्तों को भी फायदा मिलेगा।





