back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sharad Pawar Resign: शरद पवार का इस्तीफा नामंजूर, अध्यक्ष पद पर बने रहने का प्रस्ताव भी पारित

बैठक में पहला प्रस्ताव शरद पवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफे को नामंजूर करने का लाया गया था, जिसे समिति ने एकमत से नामंजूर कर दिया।

मुंबई, एजेंसी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के आला नेताओं की चयन समिति ने शुक्रवार को एकमत से शरद पवार के NCP अध्यक्ष पद से दिए गए इस्तीफे को नामंजूर कर दिया। समिति ने शरद पवार को NCP अध्यक्ष पद पर बने रहने का एक प्रस्ताव भी एकमत से पारित किया है। राकांपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि इस निर्णय की जानकारी शरद पवार को जल्द ही दी जाएगी।

शरद पवार का इस्तीफा नामंजूर

प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि शरद पवार ने दो मई को पुस्तक विमोचन के अवसर पर पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। यह निर्णय शरद पवार ने अचानक किया था, इसलिए सभी स्तब्ध रह गए थे। भाषण के दौरान शरद पवार ने चयन समिति को नए अध्यक्ष का चुनाव करने का भी सुझाव दिया था। शरद पवार के सुझाव के अनुसार आज चयन समिति की बैठक की गई थी। इस बैठक में पहला प्रस्ताव शरद पवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफे को नामंजूर करने का लाया गया था, जिसे समिति ने एकमत से नामंजूर कर दिया। इसी दौरान दूसरा प्रस्ताव शरद पवार को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहने का लाया गया, इस प्रस्ताव को भी एकमत से मंजूर कर लिया गया है।

राजनीतिक हलचल जारी

बता दें कि शरद पवार की ओर से दो मई को अध्यक्ष पद छोड़ने की घोषणा के बाद राकांपा नेता एवं कार्यकर्ता उनके इस फैसले का विरोध करने लगे थे और उनसे अपना निर्णय वापस लेने की मांग करने लगे थे। इसी वजह से गुरुवार को शरद पवार ने कहा था कि समिति का जो निर्णय रहेगा वे उसे मानेंगे। आज चयन समिति के निर्णय की जानकारी मिलते ही राकांपा के कार्यकर्ताओं में खुशी फैल गई। अब शरद पवार पर सभी की निगाहें लगी हैं कि वे क्या फैसला लेते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...