back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Raigad Landslide: रायगढ़ हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 12, कई लोग अभी भी लापता; 98 लोग मलबे से निकाले गए

Raigad Landslide: मौके पर मौजूद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इरशालवाड़ी गांव में पत्रकारों को बताया कि इरशालवाड़ी गांव के लोगों को सुरक्षित स्थल पर पुनर्वासन किया।

मुंबई, हि.स.। रायगढ़ जिले के खालापुर में स्थित इरशालवाड़ी गांव में पहाड़ी धंसकने की घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हो गई है। मलबे से अब तक 98 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और अभी भी 100 से अधिक लापता हैं। एनडीआरएफ की टीम लापता लोगों की बहुत ही सावधानी से तलाश कर रही है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पहुंचे घटनास्थल

मौके पर मौजूद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इरशालवाड़ी गांव में पत्रकारों को बताया कि इरशालवाड़ी गांव के लोगों को सुरक्षित स्थल पर पुनर्वासन किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिंदे ने बताया कि इस घटना में सभी पीड़ितों को हर तरह की मदद की जा रही है। सीएम शिंदे आज सुबह डेढ़ घंटे तक पैदल चलकर घटनास्थल पर पहुंचे हैं। मौके पर मदद और राहत कार्य जारी है।

हादसे में मरने वाले लोगों के नाम

इस घटना में अब तक रमेश हरि भावर (26 वर्ष), जयश्री रमेश भवर (22 वर्ष), रूद्र रमेश भवर (1 वर्ष), विनोद भगवान भावर (4 वर्ष) जीजा भगवान भावर, (36 वर्ष) और नवी मुंबई फायर ब्रिगेड के जवान शिवराम यशवंत धुमाने के शवों की पहचान कर ली गई है। अन्य मृतकों के शवों की पहचान का काम जारी है। घटना में घायल प्रवीण पांडुरंग पारधी (21 साल), यशवंत राघो डोरे (37 वर्ष), भगवान हरि भावर (25 वर्ष) और मनीष यशवन्त डोरे (35 वर्ष) की पहचान हुई है।

गांव के 28 घर पूरी तरह मलबे में दब गए

इरशालवाड़ी गांव में बुधवार को रात में तकरीबन 11 बजे पहाड़ी का हिस्सा धसककर आदिवासी गांव के घरों पर गिर गया था। इससे गांव के 28 घर पूरी तरह मलबे में दब गए थे। पुलिस और जिलाधिकारी कार्यालय के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन रात होने की वजह से मदद कार्य नहीं हो पा रहा था। आज सुबह से ही एनडीआरएफ के जवान और सिडकोकर्मियों ने मदद व राहत कार्य शुरू किया। इस घटना पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार नजर रखे हुए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत पर सोनू सूद ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग, सोशल मीडिया पर की भावुक अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक रिहायशी इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग बहनों की मौत की खबर ने...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...