back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sharad Pawar: शरद पवार ने नहीं मानी विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की बात, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में रहे मौजूद

Sharad Pawar On PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज मंगलवार (1 अगस्त) को पूणे में लोकमान्य तिलक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में NCP सुप्रीमो शरद पवार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

पुणे, हि.स.। विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं के अनुरोध को ठुकराते हुए एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार मंगलवार को यहां लोकमान्य तिलक पुरस्कार समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उनकी मौजूदगी में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ, जबकि ‘इंडिया’ के नेताओं का कहना था कि ऐसे समय में जब भाजपा के खिलाफ एक संयुक्त मोर्चा बनाया जा रहा है तो इस कार्यक्रम में शामिल होना शरद पवार के लिए ठीक नहीं होगा।

‘इंडिया’ के नेताओं से नही मिले पवार

इतना ही नहीं, शरद पवार ने ‘इंडिया’ के उन नेताओं और सांसदों से मिलने से भी परहेज किया जो उन्हें इस समारोह में शामिल होने से रोकना चाह रहे थे। लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहुंचने से पहले विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने दगडूशेठ हलवाई गणेश मंदिर से आधा किलोमीटर दूर मंडई में प्रदर्शन किया। मोदी ने पुणे पहुंचने के बाद सर्वप्रथम इस मंदिर में पूजा-अर्चना की। उधर, कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (शरद पवार) और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन किया।

‘इंडिया’ की तीसरी बैठक 25 अगस्त को महाराष्ट्र में

‘इंडिया’ की तीसरी बैठक 25 अगस्त को महाराष्ट्र में प्रस्तावित है। आज के इस घटनाक्रम के बाद से इस बैठक को लेकर शरद पवार की भूमिका के बारे में तमाम प्रकार के कयास लगाए जाने लगे हैं। हालांकि एनसीपी और शिवसेना (यूबीटी) के नेता भलीभांति यह जानते हैं कि शरद पवार मोदी के साथ मंच साझा भले ही करें, लेकिन वे ‘इंडिया’ के ही साथ रहेंगे। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि भोपाल में मोदी के दिए गए भाषण के बाद अजित पवार एकाएक एनसीपी में टूट का कारण बने। कहीं उसी टूट से पार्टी को बचाने के लिए शरद पवार की यह कोई रणनीति तो नहीं है।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में Diamond Harbour सीट एक बार फिर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इस सीट पर...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵