back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेवजह घूमने वालों का पुलिस करा रही आरटीपीसीआर टेस्ट

मुंबई, 22 मई, (हि. स.)। मीरा भाईंदर-वसई विरार आयुक्तालय के पुलिस कमिश्नर सदानंद दाते के आदेश पर बेवजह घूमने वाले लोगों पर चलाई जा रही आरटीपीसीआर टेस्ट मुहिम वसईकरों के लिए काफी फायदेमंद साबित हुई है। पुलिस सड़कों, गल्ली, मोहल्लों, स्लम इलाको में बिना मास्क व बेवजह घूमने वालों को पकड़ कर उनका आरटीपीसीआर टेस्ट की करा रही है। अबतक पुलिस दो हजार से अधिक लोगों का टेस्ट करवा चुकी है। जानकारी के अनुसार कोरोना पर काबू पाने के लिए पुलिस ने एक अनोखी पहल शुरू की है। इन दिनों वसई विरार में बिना मास्क व बेवजह घूमने वालों को पुलिस पकड़कर आरटीपीसीआर टेस्ट करा रही है। इसके लिए मनपा ने हर पुलिस स्टेशन को एक एक बस उपलब्ध कराई है। हर बस में एक पुलिस अधिकारी, दो कर्मचारी व दो होमगार्ड दिए गए हैं। जो सड़कों, गल्ली, मोहल्लों व स्लम इलाकों घूमकर ऐसे लोगों को पकड़कर बस से पुलिस स्टेशन लाती है। उसके बाद डॉक्टरों की टीम उनका टेस्ट करती है। हालांकि ज्यादातर लोगों की रिपोर्ट नेगिटिव ही आ रही है। लेकिन लोगों में एक डर रहता है कि बाहर घूमने में पुलिस पकड़कर ले जाती है। माना जा रहा है कि पुलिस की इस पहल से कोरोना में काफी कमी आई है। शनिवार को भी 50 से अधिक लोगों का टेस्ट किया गया, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगिटिव आई है। उल्लेखनीय है कि वसई विरार में पिछले चार दिनों से कोरोना संक्रमण में काफी कमी आई है। लेकिन मौत के आंकड़ों में कमी नहीं हुई है। चार दिनों में यहां 459 नए मरीज संक्रमित पाए गए। वहीं 2099 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि 25 लोगों की मौत हुई है। नए मामलों में कमी आने से प्रशासन के लिए काफी राहत भरी खबर है। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...