back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM Maharashtra Visit: PM मोदी ने नासिक में निकाला भव्य रोड शो, 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का किया उद्घाटन

Mumbai: PM नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर नासिक के तपोवन मैदान में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया। इस मौके पर डेढ़ किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो निकाला गया।

मुंबई, हि.स.। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर नासिक के तपोवन मैदान में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया। इस मौके पर डेढ़ किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो निकाला गया। इस दौरान पूरा इलाका ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंज उठा। पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले कालाराम मंदिर में पूजा पाठ करके विशेष अनुष्ठान शुरू किया।

27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का किया उद्घाटन

नासिक पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने किया। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्होंने नासिक के तपोवन मैदान में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय यूथ महोत्सव में सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने महाराष्ट्र को वीरभूमि और तपोभूमि बताते हुए युवाओं से नशे की लत से दूर रहने के लिए कहा। कालाराम मंदिर में पूजा पाठ करके शुरू किये गए विशेष अनुष्ठान के बाद प्रधानमंत्री ने लोगों से प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्रमदान करने को कहा।

इस दौरान पूरा इलाका ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंज उठा

इस मौके पर करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो निकाला गया। इस दौरान पूरा इलाका ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंज उठा। प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमें नासिक की पवित्र भूमि में राष्ट्रीय युवा महोत्सव आयोजित करने का अवसर दिया। मैं इसके लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं। प्रधानमंत्री नासिक की पवित्र भूमि पर आये हैं और यह अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण का शुभ संकेत है।

PM मोदी ने बालासाहेब ठाकरे का सपना किया पूरा

सीएम शिंदे ने कहा कि शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे का सपना था कि अयोध्या में राम मंदिर बनाया जाए, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने पूरा किया। मोदी है तो मुमकिन है। किसी की हिम्मत नहीं है कि हमारे देश को बुरी नजर से देख सके। प्रधानमंत्री मोदी की वजह से भारत का डंका दुनिया भर में गूंज रहा है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। इसी बीच राज्य की मुख्य...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...