back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

India Alliance: Bengal के बाद कांग्रेस को महाराष्ट्र में लगा झटका, इतनी सीटों पर अड़ी उद्धव की शिवसेना

Maharashtra News: इंडिया गठबंधन में कुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है। अभी तक तो ममता बनर्जी ही इंडि गठबंधन को झटका दे रही थी, अब महाराष्ट्र में उद्धव की शिवसेना ने भी इस गठबंधन को बड़ा झटका दिया है।

मुंबई, रफ्तार डेस्क। इंडिया गठबंधन में कुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है। अभी तक तो ममता बनर्जी ही इंडि गठबंधन को झटका दे रही थी, अब महाराष्ट्र में उद्धव की शिवसेना ने भी इस गठबंधन को बड़ा झटका दिया है। इंडिया गठबंधन का मकसद आगामी लोकसभा का चुनाव मिलकर लड़कर भाजपा को सत्ता से हटाने का था। लेकिन आपसी मतभेद के कारण इंडि गठबंधन के मकसद पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

उद्धव की शिवसेना महाराष्ट्र में 23 सीटों में चुनाव लड़ने के लिए अड़ी हुई है

उद्धव की शिवसेना महाराष्ट्र में 23 सीटों में चुनाव लड़ने के लिए अड़ी हुई है। संजय राउत ने साफ साफ कह दिया है कि शिवसेना महाराष्ट्र की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सीटों के बटवारे को लेकर पार्टी की कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत चल रही है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से बातचीत जारी है। उन्होंने बातो बातों में संजय निरुपम की तरफ संकेत देते हुए कहा कि ऐसे में गाँव गली का व्यक्ति क्या बोलता है उससे उनकी पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। राउत इस दौरान 23 सीटों पर लड़ने की बात पर अड़े रहे और कहा कि उनकी पार्टी इसके अलावा हवेली की सीट से भी चुनाव लड़ेगी।

कांग्रेस पुणे उपचुनाव में उनकी पार्टी की वजह से सीट जीते थे: राउत

शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ नेता राउत ने कहा कि कांग्रेस को महाराष्ट्र में जीरो से शुरू करना होगा। कांग्रेस कहती है कि शिवसेना टूट गयी है। ऐसा कहने वाले आप कौन हो ?, आप राजस्थान और अन्य राज्यों में कैसे हार गए? राउत ने आगे कहा कि कांग्रेस पुणे उपचुनाव में उनकी पार्टी की वजह से सीट जीते थे।

ममता बनर्जी बंगाल में सबसे बड़ा नेतृत्व है

संजय राउत ने बंगाल की मुख्यमंत्री के लिए भी बड़ी बात कही, उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी बंगाल में सबसे बड़ा नेतृत्व है। इसलिए इंडिया गठबंधन का बंगाल का नेतृत्व उनसे बातचीत करके ही संभव होगा। राउत ने अपनी पार्टी शिवसेना को महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी और उसके कार्यकर्ता जमीन पर होने चाहिए, जो कि हमारी पार्टी जमीन पर ही है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन को एकजुट होना चाहिए और हम मिलकर रहेंगे।

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनना चाहिए

संजय राउत से जब पूछा गया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा है कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनना चाहिए। इसका जवाब देते हुए राउत ने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने अपनी इच्छा व्यक्त करी है, इसमें कोई बुराई नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी को लोकप्रिय नेता बताया। उन्होंने कहा कि राहुल अपनी यात्रा के माध्यम से देश में राज कर रहे हैं। लोगो को संघर्ष करने वाले नेता अच्छे लगते है और राहुल गांधी का संघर्ष जारी है। उन्होंने राहुल गांधी को देश भक्त, ईमानदार और झूठ न बोलने वाला इंसान बताया। राउत ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि पीएम बनने के लिए और कौनसे गुण चाहिए होते हैं। राउत ने साफ किया कि इंडिया गठबंधन में चेहरा बाद में तय करेंगे, सबको गठबंधन में मिलकर काम करना चाहिए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Political Kissa: गांव-गांव से खड़ी की ताकत, नंदीग्राम से उभरे सुवेंदु अधिकारी, अब ममता के किले को फतह करने का इरादा, जानिए पूरा सियासी...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में सुवेंदु अधिकारी एक ऐसा नाम बन चुके हैं, जिनकी पहचान संघर्ष, आंदोलन और बड़े राजनीतिक फैसलों...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 Live Streaming: टीवी, मोबाइल और ऐप पर ऐसे देखें IPL के सभी मैच

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू...

भारत में जल्द आएगी Chery iCar V23 इलेक्ट्रिक SUV, 500Km रेंज के साथ Thar को देगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार...

इस हफ्ते OTT पर आएगी कई बड़ी फिल्में और सीरीज, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इन दोनों सिनेमाघरों में फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵