-गांव में लगातार हो रही चोरियों के बाद ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ा अनूपपुर, 11 मई (हि.स.)। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डिड़वापानी में बीते दो माह से लगातार आठ से दस घरों में चोरी की घटना के बाद 11 मई मंगलवार ग्रामीणों ने तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम डिड़वापानी में ग्रामीणों के घर से मजदूरी करने चले जाने के बाद बीते दो-तीन माह से कई घरों के ताले टूट गए थे। जिसके बाद ग्रामीणों ने संदिग्धों को घेराबंदी करने की ठानी और कुछ ग्रामीण गांव में रूककर तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ने में सफल हो गए, इसके बाद उन्होंने इन तीनों को ही कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। तीनो संदेही अमलाई, देवहरा एवं जैतपुर के रहने वाले हैं। इनके पास से मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 18 एमएस 2894 को भी जप्त की गई है। पुलिस तीनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला




