470 ग्राम अफीम के साथ दो युवक धराए रतलाम,17 मार्च (हि.स.)।जिलेे की बड़ावदा थाना पुलिस ने बर्डियागोयल फंटा ताल -जावरा रोड स्थित ग्राम सिंदुरकिया से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों के कब्जे से पुलिस ने मादक पदार्थ अफीम बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिंदुरकिया में चैकिंग के दौरान पुलिस ने मोटर साइकल पर 470 ग्राम अफीम ले जाते दो युवकों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कृष्ण पिता रामचंद्र मादलिया एवं राधेश्याम पिता उंकारलाल फरक्या दोनों निवासी सुठी थाना नाहरगढ़ जिला मंदसौर का होना बताया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 8/18,29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। हिंदुस्थान समाचार/ शरद जोशी




