back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आज राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होगा नवदुर्गा स्वसहायता समूह

इंदौर, 08 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज इंदौर संभाग के आलीराजपुर जिले के ग्राम बेहडवा विकासखंड सोंडवा का नवदुर्गा स्व सहायता समूह राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होगा। नई दिल्ली में आयोजित होने वाले महिला सम्मान समारोह में उक्त समूह के तीन सदस्य सम्मानित होंगे। जनसम्पर्क उपसंचालक डॉ. आरआर पटेल ने बताया कि नवदुर्गा स्व सहायता समूह को समूहों नियमों के पालन, दस्तावेजीकरण, गतिविधि संचालन और आदर्श समूह के दिशा निर्देशों का पालन करने पर राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। महिला दिवस के कार्यक्रम में नवदुर्गा एसएचजी की जमा ओहरिया, अन्ती खरत और नानिया दीदी सम्मानित होंगी। इस सम्मान पर कलेक्टर सुरभि गुप्ता, पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी संस्कृति जैन, समस्त अधिकारी-कर्मचारियों, आजीविका मिशन डीपीएम इंकु बघेल सहित समस्त स्टॉफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उक्त समूह सदस्यों और ब्लॉक आजीविका मिशन टीम को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक समन्वयक मगन सिंह चौहान, उमेश वाघेला,राजेश भाबर, कन्हैयालाल सोलंकी, मुकेश साल्वे के विशेष प्रयासों और बेहतर कार्य क्रियान्वयन से अलीराजपुर जिले के ग्राम बेहडवा के नवदुर्गा स्वय सहायता समूह को राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान प्राप्त हो रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन बने Sir James Anderson, विंडसर कैसल में मिला ब्रिटिश नाइटहुड का सम्मान

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज और टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले जेम्स एंडरसन को...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...