back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शिवराज ने की पीएम मोदी की प्रशंसा, कहा- ‘लीडर सदैव नागरिकों को राह दिखाते हैं और आप एक सच्चे लीडर है

भोपाल, 01 फरवरी (हि.स.)। देशभर में कोरोना संक्रमण के खिलाफ वैक्सीनेशन का दूसरा फेज सोमवार को शुरू हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना का पहला टीका लगवा लिया है। उन्हें भारत बायोटेक की कोवैक्सिन का डोज दिया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से आगे आकर वैक्सीन लगवाने की अपील की। पीएम मोदी द्वारा कोविड वैैक्सीन लगवाए जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी प्रशंसा की है। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा ‘लीडर सदैव आगे रहकर नागरिकों को राह दिखाते हैं और आप एक सच्चे लीडर हैं। हर चुनौती में आपने देश की अगुवाई की है। आज कोविड 19 के विरुद्ध लड़ाई में देश एक नये आत्मविश्वास से भर गया है। देशवासियों को आपने आज पुन: नई प्रेरणा से भरकर स्वस्थ भारत के निर्माण को और गति दी है। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय/राजू

Advertisementspot_img

Also Read:

अनुपम खेर ने कहा- आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने किया प्रभावित, गर्व महसूस हो रहा है…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर ने आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' की सफलता पर अपनी खुशी और...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...