back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP: शिवपुरी में दलित की पीट-पीटकर हत्या, गुस्‍साए ग्रामीणों ने किया हाइवे जाम, कांग्रेस ने उठाए सवाल

मध्‍यप्रदेश के शिवपुरी जिले में सरपंच परिजनों द्वारा गांव के दलित की पीटपीटकर हत्‍या कर दी। इस घटना से गुस्‍साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा करते हुए हाईवे जाम कर दिया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्‍क । मध्‍यप्रदेश के शिवपुरी जिले में सरपंच परिजनों द्वारा गांव के दलित की पीट पीटकर हत्‍या कर दी। इस घटना से गुस्‍साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा करते हुए हाईवे जाम कर दिया। वहीं इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर सरकार को घेरा है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में सरपंच सहित 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यह घटना शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना अंतर्गत हुई है। यहां इंदरगढ़ पंचायत में 27 नवंबर की दोपहर सरपंच पदम सिंह धाकड़ के परिजनों का गांव के ही दलित नारद जाटव के साथ खेत में पाइपलाइन बिछाने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर दलित की पाइपों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि खेत में पीटने के बाद सभी आरोपी दलित को अपने घर भी ले गए। जहां सरपंच सहित अन्‍य लोगों ने भी उसके साथ जमकर मारपीट की। दलित जब बेहोश हो गया तो उसे शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के बाहर फेंक दिया गया था। इस घटना पूरा वीडियो भी सामने आया है। 

जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना

इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, ‘भाजपा की घोर विडंबना देखिए. एक तरफ पूरा देश संविधान दिवस मना रहा है, बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों की बातें हो रही हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के राज में मेरे दलित भाई को लाठियों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। 21वीं सदी में भी मेरे दलित परिवारों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं और प्रदेश के गृहमंत्री विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं। 

चार आरोपी अभी भी फरार

शिवपुरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना बोलवेल कनेक्शन को लेकर पीड़ित का सरपंच के परिवार से विवाद के बाद हुई। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्‍य चार आरोपी अभी फरार हैं। वहीं इस मामले में सीएम डॉ. मोहन यादव ने मृतक के परिजनों के लिए 4 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में Kanthi Uttar सीट एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। पूर्वी मेदिनीपुर जिले की...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵