back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Blast: बम धमाके से दहला दिल्ली का प्रशांत विहार इलाका, पुलिस को मौके से सफेद पाउडर बरामद

दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में धमाके की आवाज सुनी गई जिसके बाद इस धमाके की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के प्रशांत विहार में सुबह उस समय खौफ पैदा हो गया जब एक मिठाई की दुकान के पास एक धमाके की खबर सामने आई। इस खबर की जानकारी होते ही सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर इसकी खबर पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस को शुरुआती जांच में मौके से सफेद पाउडर बरामद हुआ है जिसे जांच के लिए भेज दिया गया है। आपको बता दें कि हाल ही में रोहिणी के CRPF स्कूल के पास भी ठीक ऐसा ही धमाका हुआ था।

लो इंटेन्सिटी धमाका हुआ था

प्रशांत विहार में मौजूद चश्मदीदों के मुताबिक यह एक लो इंटेन्सिटी धमाका था जिससे जान माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आ रही है। पुलिस को मौके से ठीक ऐसा ही सफेद पाउडर बरामद हुआ है जैसा कि रोहिणी के CRPF स्कूल में हुए धमाके के दौरान मिला था। हालांकि हैरानी की बात ये है कि अपराधियों ने क्राइम ब्रांच के दफ्तर से कुछ दूरी पर इस घटना को अंजाम दिया।

अरविंद केजरीवाल ने आज ही दिल्ली की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र को घेरा था

गुरुवार की सुबह ही अरविंद केजरीवाल ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को घेरा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार मुझे रोकने की बजाए दिल्ली में बढ़ते हुए क्राइम को रोके। इस मौके पर उन्होंने अमित शाह के घर को केंद्र बनाते हुए एक मैप जारी किया है जिसमें उन्होंने ये बताने की कोशिश की है कि अमित शाह के घर के आस पास ही ये गैर कानूनी गतिविधियां हो रही हैं जिनपर गृह मंत्रालय कोई संज्ञान नहीं ले रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मार्च 2027 से दिल्ली से कटरा जाने में लगेंगे सिर्फ 6 घंटे, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे को लेकर आया अपडेट

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अगले साल मार्च 2027 से दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए केवल 6 घंटे का...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵