back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सासंद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का दावा, गौमूत्र पीने से नही होता कोरोना, मैं भी लेती हूं

भोपाल, 17 मई (हि.स.)। अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने फिर अजीबो गरीब बयान दिया है। इस बाद साध्वी प्रज्ञा ने देसी गाय का गोमूत्र अर्क लेने से फेफड़े का इन्फेक्शन दूर होने का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि मैं स्वयं भी देसी गाय के मूत्र का अर्क लेतीं हूं, जिससे मुझे कोरोना नहीं हुआ है। यह बात प्रज्ञा ने रविवार को भोपाल के संत नगर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। सांसद ने कहा कि देसी गाय के गो मूत्र अर्क अगर हम लेते हैं, तो हमारे फेंफड़ों का संक्रमण खत्म होता है। मैं बहुत तकलीफ में हूं, लेकिन प्रतिदिन गौ-मूत्र अर्क लेती हूं, इसलिए अभी मुझे कोरोना के लिए कोई औषधि नहीं लेनी पड़ रही हूं। न ही कोरोना ग्रस्त हूं और न ही ईश्वर करेगा, क्योंकि मैं उस औषधि का उपयोग कर रही हूं। हां मैं प्रार्थना करके लेती हूं- आप हमारे अमृत का स्वरूप हैं, हम ग्रहण कर रहे हैं। मेरे जीवन की रक्षा करें। मेरा जीवन राष्ट्र के लिए है। गाय का गो मूत्र जीवन दायिनी होता है। इसके आलवा साध्वी प्रज्ञा ने एक करोड़ पौधे लगाने का संकल्प भी लिया है। हालांकि उनके इस तरह गो मूत्र का बखान करने को लेकर लोगों ने उन पर निशाना भी साधा है। कांग्रेस विधायक ने किया पलटवार साध्वी प्रज्ञा के दावे पर कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बयान जनता को भ्रमित करने वाला है, भोपाल सांसद लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही हैं, जनप्रतिनिधियों की बात को जनता अनुशरण करती है, अगर लोग टेस्ट करवाने में देरी करेंगे तो जान भी जा सकती है। कोरोना से लोगों की मौतें हो रही हैं और प्रज्ञा ठाकुर इधर उधर की बाते कर रही हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय/राजू

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵