back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सागर: लाखा बंजारा झील प्रोजेक्ट को लेकर निर्माण कंपनी को कलेक्टर की दो टूक

समय पर कार्य पूर्ण करें अन्यथा कंपनी को सागर ही नहीं प्रदेश स्तर पर किया जायेगा ब्लैक लिस्टेड सागर, 20 मार्च (हि.स.)। कलेक्टर एवं स्मार्ट सिटी के अध्यक्ष कलेक्टर दीपक सिंह ने शनिवार को अधिकारियों की बैठक लेकर स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रस्तुत प्रजेंटेशन में स्मार्ट सिटी के प्रगतिशील कार्यों की पर्ट चार्ट अनुसार फिजिकल व फाइनेंशियल प्रगति सहित विस्तार से समीक्षा कर संबंधितों को निर्देशित किया। लाखा बंजारा झील प्रोजेक्ट की समीक्षा कर प्रगति में हुई देरी को लेकर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और प्रोजेक्ट कंपनी अस्वथ इन्फ्राटेक के अधिकारियों को दो टूक कहा कि यह जन भावनाओं से जुड़ा कार्य है। नियत समय सीमा 15 मई तक सभी निर्धारित कार्य पूर्ण करें, अन्यथा कंपनी को सागर ही नहीं प्रदेश स्तर पर ब्लैक लिस्टेड किया जायेगा। कलेक्टर दीपक सिंह ने स्मार्ट रोड कॉरीडोर अंतर्गत एसआर2 व एसआर4 पर चल रहे ड्रेनेज एवं डक्ट कार्य पर चर्चा करते हुए कहा कि सभी शेष तीनों रोडों पर भी शीघ्र ही कार्य प्रारंभ करें। साथ ही रोड के किनारे ग्रीन बेल्ट डेवलप करने हेतु प्लांटेशन करें, जिससे सडक़ की सुंदरता बढऩे के साथ ही राहगीरों को भी सुविधा होगी। उन्होंने सिटी जीआईएस प्लेटफार्म प्रोजेक्ट समीक्षा कर इस कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश देते हुए कहा कि डोर टू डोर नंबर व यूनिक आइडी देने से बहुत से कार्य जैसे वोटर लिस्ट, ई-मार्केटिंग, होम डिलीवरी, फायर फाइटिंग सेवाएं आदि को आसान बनाया जा सकेगा। कलेक्टर ने ओल्ड आरटीओ कैंम्पस डेवलपमेंट अंतर्गत बर्किंग बीमन हॉस्टल के प्रगतिशील कार्य की समीक्षा कर एक सीटर व दो सीटर कमरों के साथ ही तीन सीटर कमरों का निर्माण कराने के साथ ही कैम्पस में शेष स्थल पर इन्क्यूबेशन सेंटर, मल्टीलेबिल पार्किंग, आर्ट एंड कल्चर सेंटर एवं कमर्शियल एरिया आदि निर्माण की भी योजना तैयार करने के निर्देश दिये। अन्य प्रोजेक्टों में यूनिर्वसिटी रोड डेवलपमेंट, स्टार्म वाटर एंड ड्रेनेज सिस्टम, साइनेजेस, रैन बसेरा, शी-लॉज जंक्शन इंप्रूबमेंट, जिला चिकित्सालय में टिकिटिंग हॉल निर्माण खेल परिसर एवं सिटी स्टेडियम में इंटीग्रटेड स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स, परकोटा वॉल, वॉटर प्यूरीफायर इंस्टालेशन सहित सभी प्रोजेक्टस की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में निगमायुक्त आरपी अहिरवार, स्मार्ट सिटी सीईओ राहुल सिंह राजपूत, कंपनी सचिव रजत गुप्ता, सीएफओ केपी श्रीवास्तव, सीए आकांक्षा जुनेजा, ईई अभिषेक सिंह राजपूत, आईटी मैनेजर अनिल शर्मा, प्रोग्रामर अंम्रताश मालवीय, एई प्रियांस दुबे, एई पुष्पेन्द्र द्विवेदी, एई राजबाबू सिंह, एसई गुलशन देशमुख, एसई कौशलेन्द्र तोमर, एसई प्रवेश राठौर, ओएम आरती जारौलिया, ओए राहुल कुर्मी, पीएमसी एक्सपर्ट एवं प्रोजेक्ट्स संबंधी एजेंसी के अधिकारी आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

Apple में नए CEO की खोज, Tim Cook की जगह कौन संभालेगा दिग्‍गज कंपनी की बागडोर?

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक एप्पल में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। आईफोन...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...