back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP Election: राहुल गांधी आज होंगे मप्र दौरे पर, भोपाल में रोड शो; नीमच और हरदा में करेंगे जनसभा को संबोधन

Bhopal: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज राजधानी में चुनाव प्रचार करेंगे। पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो और सभा करेंगे। वो नीमच और हरदा जिले में भी चुनावी सभा संबोधित करेंगे।

भोपाल, हि.स.। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज राजधानी में चुनाव प्रचार करेंगे। पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो और सभा करेंगे। वो नीमच और हरदा जिले में भी चुनावी सभा संबोधित करेंगे।

होगा रोड शो और जनसभा

प्रदेश कांग्रेस के अनुसार राहुल गांधी पहले नीमच जिले के जावद क्षेत्र में चुनावी सभा संबोधित करेंगे। इसके बाद वे हरदा जिले के टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में सभा करेंगे। राहुल गांधी शाम को भोपाल पहुंचेंगे और भोपाल उत्तर में इमामी गेट से काली मंदिर चौराहा तक लगभग पौने दो किलोमीटर क्षेत्र में रोड शो करेंगे। इसके बाद नरेला विधानसभा क्षेत्र में स्थित अशोका गार्डन पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे। राज्य में चुनाव प्रचार अभियान 15 नवंबर की शाम को समाप्त हो जाएगा।

कमल नाथ आज नर्मदापुरम, सीहोर और रतलाम में करेंगे जनसभा

कांग्रेस नेता कमल नाथ आज नर्मदापुरम के पिपरिया और सिवनी मालवा में जनसभा करेंगे। इसके बाद वे सिहोर के श्यामपुर और रतलाम जिले के आलोट में भी जनसभा करने पहुंचेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵