back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सरकार से समय पर ऋण चुकाने वाले पथ-विक्रेताओं को 20 हजार का लोन देने की तैयारी

भोपाल, 28 मई (हि.स.)। पीएम स्व-निधि योजना में पथ-विक्रेताओं को 10-10 हजार का ब्याज रहित लोन उपलब्ध कराया गया था, जिसमें कि अब तक जिन पथ-विक्रेताओं द्वारा समय पर अपना लोन चुका दिया है, ऐसे सभी लोगों को आवश्यकता के अनुसार अब 20 हजार रुपये की लोन सहायता मुहैया कराई जाए। यह कहना है नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह का। इस संबंध में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देशित किया है कि योजना के प्रावधान अनुसार समय पर या जल्द ऋण वापसी करने वाले पथ-विक्रेताओं को आवेदन मिलने पर कार्यशील पूंजी ऋण 20 हजार रुपये तक जल्द उपलब्ध कराया जाये। मंत्री सिंह ने कहा है कि समय पर ऋण वापस करने पर सरकार द्वारा तीसरी बार 50 हजार रुपये तक के ऋण का प्रावधान इस योजना में किया गया है। पीएम स्व-निधि योजना के उद्यमी मित्र पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। पथ-विक्रेता इस पोर्टल के माध्यम से ऋण के आवेदन बैंक को ऑनलाइन भेज सकते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. मयंक चतुर्वेदी

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...