back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP Election 2023 Voting: एमपी में जनता ने जड़ा मतदान का अर्धशतक, इन क्षेत्र के लोगों ने बढ़ाया लोकतंत्र का मान

MP Chunav 2023: मध्य प्रदेश में 16वीं विधानसभा के चुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक 45.40 प्रतिशत मतदान हुआ है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक 45.40 प्रतिशत मतदान हुआ है। भोपाल- 32.83, दतिया 44.90, देवास 50.43, गुना 46.95, ग्वालियर 36.33, इंदौर 37.42, रीवा 43.01, रतलाम 52.51, नीमच 53.51, मुरैना 43.41 प्रतिशत वोट डाले गए हैं।

छतरपुर, राजनगर समेत कुछ क्षेत्रों में हिंसा

छतरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नाती राजा के समर्थक की हत्या की गई है। राजनगर में कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला हुआ, जिसमें एक की मौत हुई है। वहीं, मुरैना और दतिया में फायरिंग हुई, जिसमें एक शख्स घायल हो गया। शांतिपूर्ण मतदान के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बल, राज्य सशस्त्र बल, जिला पुलिस, होमगार्ड सहित विशेष पुलिस तैनात है। 35 हजार मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के माध्यम से नजर रखी जा रही।

230 सीटों के लिए वोटिंग

प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीट के लिए 64,523 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। इनमें 47,760 ग्रामीण और 16,763 शहरी क्षेत्रों में हैं।

Raftaar.in पर आपको मिलेगी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की हर अपडेट।

आज ही जुड़े हमारे साथ:-

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

मध्य प्रदेश सरकार ने बजट में खोला पिटारा, महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए ऐतिहासिक पैकेज का ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने विधानसभा में 4,38,317 करोड़ का बजट पेश किया। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने इसे...
spot_img

Latest Stories

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵