MP Election 2023: मध्य प्रदेश में धूप चढ़ने के साथ बढ़ा मतदान प्रतिशत, रतलाम वालों ने दिखाया सबसे अधिक उत्साह

MP Chunav 2023: मध्य प्रदेश में 16वीं विधानसभा के चुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक 28.10 प्रतिशत मतदान हुआ है।
मध्य प्रदेश में जारी मतदान।
मध्य प्रदेश में जारी मतदान।रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश में 16वीं विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक 28.10 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबलपुर-25.94, मुरैना-26.87, नीमच-34.75, रतलाम-33.43, रीवा-27.82, उज्जैन-29.14, विदिशा-30.08, भोपाल-19.30, दतिया-29.22, देवास-32.10, ग्वालियर-19.82, इंदौर- 29.13 प्रतिशत मतदान हुआ है।

छतरपुर और राजनगर में हत्या

छतरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नाती राजा के समर्थक की हत्या की गई है। राजनगर में कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला हुआ, जिसमें एक की मौत हुई है। वहीं, मुरैना और दतिया में फायरिंग हुई, जिसमें एक शख्स घायल हो गया। शांतिपूर्ण मतदान के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बल, राज्य सशस्त्र बल, जिला पुलिस, होमगार्ड सहित विशेष पुलिस तैनात है। 35 हजार मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के माध्यम से नजर रखी जा रही।

230 सीटों के लिए वोटिंग

प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीट के लिए 64,523 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। इनमें 47,760 ग्रामीण और 16,763 शहरी क्षेत्रों में हैं।

Raftaar.in पर आपको मिलेगी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की हर अपडेट।

Related Stories

No stories found.