155 किलो गांजे के पौधे सहित एक आरोपी गिरफ्तार खरगोन 17 मार्च (हि.स.)। जिले के थाना चैनपुर पुलिस ने 155 किलो गांजे के हरे पौधे समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी राबर्ट गिरवाल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोठ बैडा नवाड में गोरेलाल पिता भंगडा भीलाला अपने नवाड के खेत में गांजे के पौधे उगा रहा है । उक्त सूचना पर थाना प्रभारी ने पुलिस टीम का गठन कर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी । पुलिस को आता देख एक व्यक्ति झाड़ियों की आड़ का फायदा उठाकर मौके से भाग गया तथा वहां खेत में कम कर रही महिला को महिला आरक्षक द्वारा पकड़ा गया, जिसने अपना नाम मुंदीबाई (परिवर्तित नाम) पति गोरेलाल जाति भीलाला उम्र 45 साल बताया। मौके से भागे व्यक्ति के बारे में पूछने पर महिला ने उसे अपना पति गोरेलाल पिता भंगडा बताया । मुंदीबाई पति गोरेलाल के समक्ष संदेही गोरेलाल के खेत की तलाशी लेने पर खेत के अंदर गांजे के हरे पौधे पाये गये । फोर्स की मदद से गांजे के पौधों को उखाड़ा गया। गांजे के पौधों का वजन 155 किलो 850 ग्राम गांजा होना पाया गया । उक्त घटना में आरोपी मुंदीबाई पति गोरेलाल जाति भीलाला उम्र 45 साल निवासी ग्राम कोठ बैडा नावड को गिरफतार कर मादक पदार्थ गांजे के कुल 705 पौधे कीमती 7,79,250/- रूपये जब्त किए गए । प्रकरण में फरार आरोपी गोरेलाल पिता भंगडा जाति भीलाला निवासी कोठबैडा नवाड की तलाश जारी है। उक्त कृत्य के लिए आरोपियों के विरुध्द थाना चैनपुर पर अपराध क्र 94/2021 धारा 08/20 एन.डी.पी.एस एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । हिन्दुस्थान समाचार/ चन्द्रशेखर कर्मा




