back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP News: पूर्व सीएम कमलनाथ की भाजपा में एंट्री पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- कोई बासी फल थोड़ी खरीदेगा

MP News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ की भाजपा में शामिल होने कि चर्चा जोरो पर है। हालांकि उन्होंने इन चर्चाओं को अफवाह महज बताया था।

मध्य प्रदेश, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ की भाजपा में शामिल होने कि चर्चा जोरो पर है। हालांकि उन्होंने इन चर्चाओं को अफवाह महज बताया था। लेकिन उनके एक बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी थी, जिसमे उन्होंने कहा था कि राजनीतिक नेता स्वतंत्र है और वह किसी भी दल के साथ जुड़े रहने के लिए बाध्य नहीं है। कोई भी नेता किसी भी दल में शामिल हो सकता है।

कमलनाथ के लिए भाजपा में दरवाजे बंद हैं

भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के लिए बड़ी बात कह डाली है, उन्होंने कमलनाथ को बासी फल तक कह दिया और कहा कोई बासी फल थोड़े खरीदेगा। कैलाश विजयवर्गीय ने कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं को लेकर बड़ा बयान दे डाला, उन्होंने कहा कि कमलनाथ के लिए भाजपा में दरवाजे बंद हैं।

हो सकता है कमलनाथ ने ये बयान राजनीतिक आजादी को लेकर कहा हो

दरअसल कमलनाथ ने अपना बयान कांग्रेस के नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को लेकर कहा था, जिसमे उनसे आचार्य प्रमोद कृष्णम के भाजपा में शामिल होने के सवाल पूछे गए थे। कमलनाथ ने इस सन्दर्भ में कहा था कि राजनीतिक स्वतंत्र है और वह किसी भी दल के साथ जुड़े रहने के लिए बाध्य नहीं है। कोई भी नेता किसी भी दल में शामिल हो सकता है। हो सकता है कमलनाथ ने ये बयान राजनीतिक आजादी को लेकर कहा हो। लेकिन उन्होंने खुद के भाजपा में शामिल होने की बात को अफवाह महज बताया और कहा कि मै इस बारे में क्या कह सकता हूँ।

उम्मीदवारों का चयन उनकी जीतने की क्षमता के अनुसार ही किये जायेंगे

कमलनाथ से आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी सवाल किया गया, जिसमे उनसे पूछा गया कि आप यह चुनाव लड़ेंगे। जिसका कमलनाथ ने बड़े ही खूबी के साथ जवाब देते हुए कहा कि इस पर निर्णय पार्टी द्वारा ही लिए जायेंगे और उम्मीदवारों का चयन उनकी जीतने की क्षमता के अनुसार ही किये जायेंगे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP से दूरी, बाकी दलों से दोस्ती! UP चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने खोले पत्ते, कहा- इन पार्टियों के साथ कर सकते हैं...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चंद्रशेखर आजाद बाराबंकी में आयोजित कांशीराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...