back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

AAP का भाजपा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल बोले- पाप पर कुदरत झाड़ू चलाती है

Delhi News: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडिया गठबंधन की हार को लेकर AAP ने दिल्ली में बड़ा प्रोटेस्ट कर दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडिया गठबंधन की हार को लेकर AAP ने दिल्ली में बड़ा प्रोटेस्ट कर दिया है। आप ने भाजपा पर चंडीगढ़ मेयर चुनाव में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर आप के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली के सड़को में उतर गए है। दिल्ली के सीएम ने कहा कि भाजपा का पाप का घड़ा भर चूका है। आप ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव तो एक छोटा सा उदहारण है, आगामी लोकसभा चुनाव में तो भाजपा हद पार कर सकती है।

AAP पार्टी के चीफ ने कहा कि पाप पर कुदरत झाड़ू चलाती है

AAP पार्टी के चीफ ने कहा कि पाप पर कुदरत झाड़ू चलाती है। उन्होंने लोकतंत्र को खतरे में बताया और कहा कि हम ऐसा होने नहीं देंगे। हमारे कार्यकर्ता दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से प्रदर्शन करने दिल्ली आ रहे है। दिल्ली को छावनी बना दिया गया है, हमारे कार्यकर्ताओ को और नेताओं को रोका जा रहा। हमने शांति से प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। हमारे काउंसलर और नेताओं को जेल में डाल दिया है। हम इसकी निंदा करते हैं।

जिस के लिए वोट डाला गया, वोट उसको न जाकर किसी और को जाता है

आप ने भाजपा पर आरोप लगाया कि मशीन में बटन दबाने पर जिस के लिए वोट डाला गया, वोट उसको न जाकर किसी और को जाता है। किसी का तो वोटर लिस्ट से नाम ही हटा दिया जाता है। आप ने कहा “हम शांतिपूर्वक भाजपा मुख्यालय की तरफ जायेंगे, पुलिस रोकेगी तो रुक जायेंगे। हमे किसी तरह का झगड़ा नहीं करना है।

इन वोटो में गलत लिखकर अनवैलिड बता दिया

केजरीवाल ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि BJP ने अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव अधिकारी बना डाला। उन्होंने पहले वोटिंग करवाई और बाद में एजेंट को वहां से भगा दिया। उन्होंने खुद ही वोटो की काउंटिंग की और इंडिया गठबंधन के आठ वोट रद्द कर दिए। इन वोटो में गलत लिखकर अनवैलिड बता दिया।

पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दी है

वहीं भाजपा ने भी आप के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने भाजपा मुख्यालय और आप मुख्यालय को जाने वाली रोड पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दी है। दोनों ही पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को भाजपा मुख्यालय और आप मुख्यालय की तरफ जाने से रोका गया, जिससे कोई टकराव न हो।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...