back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bhopal News: श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के राजनीतिक स्वरूप पर कमलनाथ ने बोला सियासी हमला

MP News: देश भर में आज अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाया जा रहा है। चारों तरफ दिवाली सी रौनक देखने को मिल रही है।

भोपाल, (हि.स.)। देश भर में आज अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाया जा रहा है। चारों तरफ दिवाली सी रौनक देखने को मिल रही है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के राजनीतिक स्वरूप पर सियासी हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट के माध्यम से भाजपा पर तंज कसा है।

अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश से हो रहा है

कमलनाथ ने अपने एक्स संदेश में कहा जब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण प्रारंभ हुआ था, तब मैंने वीडियो संदेश के माध्यम से इसका स्वागत किया था और देशवासियों को इस बहुप्रतिक्षित कार्यक्रम की बधाई दी थी। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश से हो रहा है। चूँकि वर्तमान में केन्द्र व राज्य में बीजेपी की सरकार है, इसलिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन का दायित्व बीजेपी सरकार पर है।

इस पर राजनीति धार्मिक स्वतंत्रता और सनातनी परंपराओं के साथ खिलवाड़ है

कमलनाथ ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने जिस तरह से इस कार्यक्रम को राजनीतिक स्वरूप दिया है और धर्म को राजनीतिक मंच पर लाने का प्रयास किया वह दुर्भाग्यपूर्ण है, दुखद है। भगवान राम हमेशा से हम सभी की आस्था का केंद्र रहे हैं, और हमेशा रहेंगे। इस पर राजनीति धार्मिक स्वतंत्रता और सनातनी परंपराओं के साथ खिलवाड़ है।

प्रभु राम सभी का कल्याण करें, सभी को निरोगी रखें

कमलनाथ ने आगे कहा कि आज हम सबके अराध्य प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर मैं पुनः देशवासियों को बधाई देता हूँ और प्रभु राम के चरणों में नमन करते हुये देशवासियों की समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना करता हूँ। प्रभु राम सभी का कल्याण करें, सभी को निरोगी रखें, सभी की मनोकामना पूर्ण करें और देश में अमन-चैन और भाईचारे की रक्षा करें।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...