back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP Election: केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज ग्वालियर अंचल में, दो जगह करेंगे रोड शो और चार स्थानों पर चुनावी जनसभा

Madhya Pradesh: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश में ग्वालियर अंचल के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वे यहां ग्वालियर, शिवपुरी और श्योपुर जिले में भाजपा उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

ग्वालियर, (हि.स.)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश में ग्वालियर अंचल के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वे यहां ग्वालियर, शिवपुरी और श्योपुर जिले में भाजपा उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान वे चार स्थानों पर जनसभा को संबोधित करेंगे और दो रोड शो करेंगे।

12 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे शाह

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि केंद्रीयमंत्री शाह दोपहर 12 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे। यहां से हेलीकाप्टर द्वारा शिवपुरी जिले के करैरा पहुंचकर दोपहर 12:40 बजे कृषि उपज मंडी प्रांगण में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे दोपहर एक बजकर 35 मिनट पर करैरा विधानसभा क्षेत्र के सिरसौद में, दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर मानपुरा, दोपहर 2 बजे भौंती में रथ सभा, दोपहर 02:40 बजे बदरवाद में रथ सभा को संबोधित करेंगे।

शाम 04:15 बजे हजारेश्वर मेला ग्राउंड

शाह दोपहर 02:55 बजे पिछोर नगर के स्टेडियम में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 04:15 बजे हजारेश्वर मेला ग्राउंड, श्योपुर में पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय गृहमंत्री शाह शाम 07:30 बजे इंटक ग्राउंड हजीरा, ग्वालियर में भाजपा उम्मीदवार प्रद्युम्न सिंह तोमर के समर्थन में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। शाह रात्रि विश्राम ग्वालियर में करेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

गिया नाम का मतलब-Gia Name Meaning

Meaning of Gia / गिया नाम का मतलब :...

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...