back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP Election: प्रियंका के दमोह दौरे पर शिवराज का तंज, कहा- फिर सज गई झूठ की दुकान

Bhopal: प्रियंका गांधी वाड्रा आज मध्य प्रदेश के एक दिवसीय चुनावी दौरे पर दमोह पहुंचीं। यहां उन्होंने जिले की चारों विधानसभा सीटों से कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

भोपाल, हि.स.। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज मध्य प्रदेश के एक दिवसीय चुनावी दौरे पर दमोह पहुंचीं। यहां उन्होंने जिले की चारों विधानसभा सीटों से कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका के दमोह दौरे के लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसा है। उन्होंने कांग्रेस और प्रियंका पर हमला बोलते हुए उनसे कुछ तीखे सवाल पूछे हैं।

प्रियंका गांधी को भगवान राम और राम मंदिर से क्या तकलीफ है?

मुख्यमंत्री चौहान ने आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो जारी कर कहा कि आज फिर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की झूठ की दुकान सज रही है। आज फिर प्रियंका आई हैं। मैं सबसे पहले तो प्रियंका से यही सवाल पूछना चाहता हूं कि भगवान राम और भगवान राम के मंदिर से आपको तकलीफ क्या है? कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को शिकायत की है कि भगवान राम के मंदिर के फोटो होर्डिंग लगाए जा रहे हैं, वह निकाले जाएं। महाकाल के चित्र लगे हैं, वह निकालो। राम तो रोम-रोम में बसे हैं, कभी आप (कांग्रेस) राम को काल्पनिक बताते थे।

भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों के आराध्य हैं। भगवान राम के बिना इस देश का काम नहीं हो सकता। कभी कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे। अब तो तारीख पता है 22 जनवरी, अब भव्य और दिव्य राम मंदिर बनकर तैयार है। प्रधानमंत्री के हाथों मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। महाकाल महालोक बना, आपने झूठे आरोप लगा दिए। आखिर महाकाल से चिढ़ क्या है आपको?

झूठ का महावचन पत्र फिर दे दिया कांग्रेस ने

उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस के लोग होर्डिंग उतरवाने की बात करते हैं। राम हों, भगवान महाकाल हो, यह कहीं से नहीं हटाए जा सकते, लेकिन कांग्रेस बताए कि उसका दृष्टिकोण क्या है? पहले किए वादे पूरे नहीं किए, फिर ले आए झूठ का महा वचन पत्र। मैडम प्रियंका नई-नई बातें करने आ गईं। झूठ का महावचन पत्र फिर दे दिया कांग्रेस ने। मैं आज फिर पूछ रहा हूं। साहस है तो जवाब दें।

कमलनाथ पर भी कसा तंज

चौहान ने कहा कि गरीब बैगा, भारिया, सहरिया बहनों को जो 1000 रुपये देते थे, कमलनाथ ने उसे क्यों बंद किया? संबल योजना क्यों बंद की? गरीब बहन के पैसे देना बंद कर दिए? बेटा बेटा-बेटी के जन्म के 12000, बच्चों के लैपटॉप क्यों बंद कर दिए? बेटियों की शादी के क्यों पैसे नहीं दिए? तीर्थ दर्शन योजना क्यों बंद की? किसान सम्मान निधि की राशि के लिए किसानों की लिस्ट क्यों नहीं भेजी? गरीबों के मकान जो प्रधानमंत्री जी ने भेजे थे, वापस क्यों कर दिए? प्रियंका जी, जवाब देना पड़ेगा, कमलनाथ ने दो लाख से ज्यादा मकान वापस कर दिए।

शिवराज- कांग्रेस ने जो वचन पत्र दिया था, वह झूठा था

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक और बड़ा अपराध किया, 2019 में जल जीवन मिशन लागू हुआ। हर गांव में हर घर में टोटी वाला नल लगाकर जल देने के लिए आपने महिलाओं के साथ अन्याय किया। जल जीवन मिशन शुरू ही नहीं किया और फिर कह रहे हैं।

आपने कहा था कि बेरोजगारी भत्ता देंगे, 4000 का एक पैसा भी दिया युवाओं को, फिर ठगने आ रहे हो। सबका कर्ज माफ करने का वादा किया था, लेकिन वो भी नहीं किया। पहले कांग्रेस को यह स्वीकार करना चाहिए कि उसने जो वचन पत्र दिया था, वह झूठा था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह को लेकर राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में उनकी...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵