back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP में भाजपा का नया दांव, केंद्रीय मंत्रियों को दिया विधानसभा चुनाव का टिकट; 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 39 और उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। भाजपा की दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत कई सांसदों को भी टिकट दिया गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। MP BJP Candidates List: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को 39 और उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा की दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत कई सांसदों को भी टिकट दिया गया है। पहली बार केंद्रीय मंत्री, सांसद और पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं को विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा गया है। भाजपा द्वारा जारी सूची में आधा दर्जन से ज्यादा सांसद और मंत्रीयों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में जिन तीन मंत्रियों का नाम सूची में शामिल हैं, उनमें नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रह्लाद सिंह पटेल शामिल है।

सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को मिला विधानसभा चुनाव में टिकट

उल्लेखनीय है मध्यप्रदेश के ऐसे कमजोर या हारी हुई 39 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान बीजेपी 17 अगस्त को पहले ही कर चुकी है। अब भाजपा ने दूसरी सूची जारी कर सबको चौका दिया है। यह सूची जारी होने के बाद पहली नजर में तो लोगों ने प्रत्याशियों को असली मानने से इंकार कर दिया। बाद में जब पार्टी की ओर से अधिकृत बयान आया तो स्पष्ट हुआ कि अबकी बार भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को प्रतिष्ठा का चुनाव मान रही है। यह पहला मौका है जब बड़ी संख्या में सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को हारी हुई सीटों पर मैदान में उतार दिया गया है। पार्टी ऐसे दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार रही है जिनकी किसी को कोई उम्मीद नहीं थी। लोग ऐसा मान रहें थे की ये चेहरे आने वाले चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में देखे जा सकते है। लेकिन पार्टी ने इनको मैदान में उतार कर स्पष्ट रूप से संदेश दे दिया कि यह चुनाव बीजेपी के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

भाजपा की दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत कई सांसदों को मिला टिकट

इस चुनाव में पार्टी इंदौर से राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को टिकट दे रही है। इसके साथ दिमनी विधानसभा से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर , जबलपुर पश्चिम से पार्टी सांसद राकेश सिंह, निवास से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, नरसिंगपुर से केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को चुनाव मैदान में उतार रही है। इसके अलावा डबरा से इमरती देवी, सीधी से रीति पाठक, परासिया से ज्योति डहेरिया, घोंडा डोंगरी से गंगा बाई उड़के, भोजन गांव से नंदा ब्राह्मणे, एयर सैलानी से संगीता चारेल को टिकट दिया गया है। 39 उम्मीदवारों की लिस्ट में भाजपा ने 6 महिलाओं को भी विधानसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है, जिनमें से तीन जनजातीय समुदाय से, दो दलित और एक जनरल केटेगरी से है।

17 अगस्त को उम्मीदवारों की पहली सूची हुई थी जारी

बता दें कि 13 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। इसी दिन जी-20 सफल आयोजन के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में भव्य स्वागत किया था । 13 सितंबर को हुई इस बैठक में केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कुछ नामों पर चर्चा की थी। 17 अगस्त को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई थी। इस दौरान मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ के लिए भी उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था। भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची में मध्य प्रदेश के लिए 39 और छत्तीसगढ़ के लिए 21 नामों की घोषणा की थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली टॉलीगंज सीट को मिनी मुंबई के नाम से भी जाना जाता है। यह वह सीट...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...