back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्रः एक अप्रैल से ऑनलाइन प्राप्त किये जाएंगे विज्ञापन देयक

भोपाल, 30 मार्च (हि.स.)। मप्र जनसम्पर्क संचालनालय में एक अप्रैल, 2021 से समस्त प्रकार के विज्ञापन देयकों के भुगतान की प्रणाली को ऑनलाइन किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत अब विभाग द्वारा जारी विज्ञापनों के देयक सिर्फ ऑनलाइन ही लिये जायेंगे। देयकों का बिल भी ऑनलाइन सिस्टम से ही जनरेट होगा। जनसम्पर्क आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने मंगलवार को बताया कि इस व्यवस्था से जहाँ एक ओर पारदर्शिता आयेगी, वहीं दूसरी ओर समाचार-पत्रों एवं अन्य मीडिया संस्थानों को देयक जमा कराने में सुविधा प्राप्त होगी। वर्तमान में जिस सॉफ्टवेयर से विज्ञापन आदेश प्रदाय किये जा रहे हैं, उसी सॉफ्टवेयर से विज्ञापन देयक ऑनलाइन जमा होंगे। ऑनलाइन बिल जनरेट करने की प्रक्रिया सॉफटवेयर में यूजर मैन्यूअल के अंदर उपलब्ध है। सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान की दृष्टि से समाचार-पत्रों को जारी किये जाने वाले शासकीय निविदा और प्रदर्शन विज्ञापन भी ऑनलाइन ही जारी किये जा रहे है। साथ ही शासकीय विभागों से प्राप्त होने वाली निविदा और प्रदर्शन विज्ञापन भी ऑनलाइन ही साफ्टवेयर के माध्यम से प्राप्त हो रहे है। इसके अगले चरण में विज्ञापनों के देयक भी ऑनलाइन ही स्वीकार किये जायेंगे। ऑनलाइन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने एवं तकनीकी समस्याओं को दृष्टि-गत रखते हुए हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है, हेल्प डेस्क के नम्बर 0755-4096219 के माध्यम से मीडिया संस्थानों को आने वाली तकनीकी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

Piyush Pandey: विज्ञापन जगत के ‘ऐड गुरु’ पीयूष पांडे के निधन पर अमिताभ बच्चन ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय विज्ञापन जगत के सबसे रचनात्मक और प्रेरणादायक चेहरों में से एक, पीयूष पांडे का आज सुबह निधन हो गया। वे...
spot_img

Latest Stories

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵