back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंत्रियों का संक्रमितों से संवाद जारी, राजस्व एवं परिवहन मंत्री ने जाना होम आइसोलेटेड मरीजों का हाल

भोपाल, 03 मई (हि.स.)। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर में होम आइसोलेटेड मरीजों से उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मोबाइल पर सुरखी में होम आईसोलेटेड मरीज शारदा साहू, आकाश साहू, धर्मेन्द्र चौरसिया और भूपेन्द्र चौरसिया से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा चर्चा की। उनसे मेडिकल किट और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। इस संबंध में जनसंपर्क सूचना अधिकारी मुकेश दुबे ने बताया कि श्री राजपूत कोरोना मरीजों की देखभाल एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिये प्रतिदिन होम आइसोलेटेड मरीजों से चर्चा कर रहे थे। इसके पूर्व मंत्री श्री राजपूत ने गाँव में आम जनता के बीच सड़कों पर जाकर कोरोना चेन को तोड़ने के संबंध में लोगों को माइक एवं बैनर्स के माध्यम से समझाइश दी। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संदेश है कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़कर ही कोरोना पर विजय प्राप्त की जा सकती है। इस समय हम सभी का प्रयास यही रहना चाहिए कि हम अपने संयुक्त प्रयासों से कोरोना की इस चेन को तोड़ने में सफल हो सकें। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. मयंक चतुर्वेदी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵