मंदसौर, 08 मई (हि.स.)। अग्रवाल समाज मंदसौर द्वारा राष्ट्रहित में बढ़ते कोरोना संक्रमण से हो रही असमय मृत्यु एवं बीमारी के कारण आमजन की परेशानी को देखते हुए सवा लाख महामृत्युंजय जप अनुष्ठान का पंच दिवसीय आयोजन स्थानीय जनकुपुरा गणपति चैक स्थित श्री नरसिंह मंदिर परिसर में भगवान श्री नर्मदेश्वर महादेव जी का गुड़ के पानी से अभिषेक , हवन पूजन, पूर्णाहुति और आरती के साथ संपन्न हुआ। महामृत्युंजय जप अनुष्ठान पंडित संदीप उपाध्याय के आचार्यत्व में विद्वान पंडित पंकज उपाध्याय ,पंडित गोपाल त्रिवेदी, पंडित मनीष त्रिपाठी ,पंडित राम किशन शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया । हवन पूजन अर्चन में नरसिंह मंदिर ट्रस्ट के सचिव राजमल गर्ग, ओमप्रकाश गोयल, पंकज मित्तल विराजित थे। हवन पूर्णाहुति में ट्रस्टी नन्दकिशोर अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल ,महावीर प्रकाश अग्रवाल वरिष्ठ पत्रकार , मोहनलाल गोयल सन्तोष गोयल, अजय मित्तल , जगदीश अग्रवाल सहित अन्य अग्रबन्धु ने कोरोना प्रोटोकाल के तहत उपस्थित होकर आहुति दी। हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलौया





